Bank Holidays: आज ही निपटा लें, कर लें कैश का इंतजाम, 27 मार्च से 4 अप्रैल तक 7 दिनों के लिए बैंक बंद
नई दिल्ली। अगर बैंक से जुड़ा आपको कोई काम बचा हुआ है तो उसे कल के लिए न टालें, वरना आपको अपने काम के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल आज के बाद से अगले 7 दिनों के लिए बैंकों के काम काज प्रभावित रहेंगे, ऐसे में आपको अपने बैंक से जुड़े काम के लिए 4 अप्रैल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं आप को होली पर कैश के लिए मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में आप पहले से ही बैंक या एटीएम से कैश निकालकर इंतजाम कर लें। दरअसल 27 मार्च से 4 अप्रैल तक दो दिन छोड़कर बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। ऐसे में एटीएम में कैश खत्म होने की समस्या से भी आपको गुजरना पड़ सकता है, हालांकि बैंकों का कहना है कि एटीएम में कैश की किल्लत की समस्या नहीं होगी।

7 दिनों तक बैंक बंद
बैंक से जुड़ा अपना काम आप आज ही खत्म कर लें, वरना आपको 4 अप्रैल तक का इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि 27 मार्च 2021 से लेकर 4 अप्रैल 2021 के बीच केवल दो दिन को छोड़कर बाकी सभी दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में किसी भी परेशानी से बचने के लिए आज ही अपना काम निपटा लें।

27 मार्च से 4 अप्रैल तक बैंक बंद
27 मार्च को महीने का चौथा शनिवार हैं, जिसके कारण बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 28 मार्च 2021 को रविवार के कारण देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी होगी। 29 मर्च 2021,सोमवार को होली के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे। इससे अलावा 30 मार्च के होली के अगले दिन भी पटना में सभी बैंकों की छुट्टी होगी। वहीं 31 मार्च 2021 को फाइनेंशियल ईयर 2019-2020 का आखिरी दिन होगा, जिसके कारण बैंक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे, लेकिन बैंक के कर्मचारी काम करेंगे। वहीं 1 अप्रैल 2021 को बैंकों के सालाना अकाउंट का क्लोजिंग ईयर है, जिसके कारण आम लोगों के लिए बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होगी, हालांकि बैंक कर्मचारी काम करेंगे और बैंक खुला रहेगा। वहीं 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे। जबकि 4 अप्रैल को रविवार के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

7 दिन में सिर्फ दो दिन खुलेंगे बैंक
27 से 4 अप्रैल के बीच दो दिन बैंक खुलेंगे और वहां कामकाज होगा। 30 मार्च को पटना छोड़कर बाकी जगहों पर बैंक खुलेंगे और 3 अप्रैल को ही बैंक में कामकाज होगा। इसके अलावा 31 मार्च को बैंक में हॉलीडे नहीं है, लेकिन आम लोगों के लिए कामकाज नहीं होगा।

अप्रैल में बैंकों की लंबी छुट्टी
आने वाले महीने में बैंकों की लंबी छुट्टी होने वाली है। नए वित्तीय वर्ष 2021-22 की शुरुआत 1 अप्रैल से हो जाएगी। अप्रैल महीने में दो शनिवार और 4 रविवार की छुट्टी मिलाकर बैंक कुल 13 दिन बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर इसकी पूरी लिस्ट अपलोड की जा चुकी है। बैंक से संबंधी कामों को निपटाने के लिए आप इस कैलेंडर को देख सकते हैं और उसके मुताबिक अपने बैंकिंग कार्यों की प्लानिंग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Bank Holiday: अप्रैल में मात्र 17 दिन खुलेंगे बैंक, छुट्टियों की लिस्ट देख करें काम की प्लानिंग












Click it and Unblock the Notifications