Bank Holidays: दिवाली के बाद भी इन शहरों में अगले दो दिन बैंक रहेंगे बंद, छठ पर बैंकों की छुट्टी
Bank Holidays: दिवाली के बाद भी इन शहरों में अगले दो दिन बैंक रहेंगे बंद
Bank Holidays अक्टूबर महीने में बैंकों की लंबी छुट्टियां रही है। महीने के बाकी बचे दिनों में भी बैंक बाकी दिन बंद रहेंगे। कई शहरों में छठ के कारण बैंक बंद रहेंगे तो कई शहरों में भाई दूज के कारण बैंकों की छुट्टियां होगी। ऐसे में घर से बैंक की शाखा के लिए निकलने से पहले आपको बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए।

बैंकों की छुट्टियों की जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर वित्तीय वर्ष की शुरूआत के साथ ही जारी कर देता है। हलांकि ये छुट्टियां राज्यों और शहरों के मुताबिक होती है। कुछ छुट्टियां राष्ट्रीय स्तर की होती है, जिसके कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी हो जाती है। जबकि कुछ छुट्टियां राज्यों और शहरों के त्योहारों और राजकीय दिवसों के आधार पर होती है। आरबीआई की वेवसाइट पर जारी बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक जयपुर में 25 अक्टूबर को बैंकों की छुट्टी रही है तो वहीं 26 अक्टूबर को अहमदाबाद, बेंगलुरू, देहरादून, गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गोवर्धन पूजा, विक्रम संवत नव वर्ष दिवस, भाई दूज, लक्ष्मी पूजा, प्रवेश दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
लगातार दो दिन बैंक बंद
27 अक्टूबर को गंगटोक, इंफाल, कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे। भाईदूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, दीपावली, निंगोल चककूबा के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं 31 अक्टूबर को छठ पूजा के लिए बैंकों की छुट्टी रहेगी। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के साथ-साथ सूर्य पश्ती डाला छठ , छठ पूजा के कारण पटना, रांची और अहमदाबाद में बैंकों की छुट्टी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications