Bangalore Silver Rate Today: चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, कहां पहुंचा रेट?
Bangalore Silver Rate Today 23 February 2026: सोने की तरह चांदी के रेट ने भी लोगों को हैरान-परेशान किया है। सोमवार को चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव बढ़कर 2,52,042 रुपये किलो हो गया है
तो वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी बढ़कर 2,74,900 रुपये किलो हो गई। आइए जानते हैं कि बेंगलोर में क्या है चांदी का भाव?

Bangalore Silver Rate: बैंगलोर में आज चांदी का रेट
- चांदी (10 ग्राम): ₹2,750
- चांदी (100 kg):₹27490
- चांदी (1 kg): ₹274900
चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दाम तेजी से बढ़ते हैं तो कभी अचानक गिरावट आ जाती है। निवेशकों और आम ग्राहकों के लिए यह समझना जरूरी है कि आखिर चांदी के रेट में बदलाव किन कारणों से होता है।
Bangalore Silver Rate: क्यों हो रहे हैं चांदी के उतार-चढ़ाव के रेट?
चांदी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार होने वाली धातु है। इसकी कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार, खासकर लंदन और न्यूयॉर्क कमोडिटी एक्सचेंज के आधार पर तय होती हैं। अगर वैश्विक बाजार में मांग बढ़ती है तो भारत में भी दाम बढ़ जाते हैं। चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं।
Bangalore Silver Rate: डॉलर कमजोर तो चांदी के दाम बढ़े
जब डॉलर मजबूत होता है तो चांदी महंगी हो जाती है और जब डॉलर कमजोर होता है तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है। भारतीय बाजार में रुपया-डॉलर विनिमय दर भी अहम भूमिका निभाती है। अगर खदानों से उत्पादन कम होता है या सप्लाई चेन प्रभावित होती है तो बाजार में कमी के कारण कीमतें बढ़ जाती हैं। वहीं अधिक आपूर्ति होने पर दाम गिर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications