रामदेव के करीबी बालकृष्ण की माया 25,600 करोड़ रुपए

नई दिल्ली। योग गुरु बाबा रामदेव के शिष्य और पतंजलि के सीईओ आचार्य बालकृष्ण देश के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बालकृष्ण के पास इतनी संपत्ति है कि उन्होंने बजाज ऑटो के राहुल बजाज, गोदरेज के आदि गोदरेज, पिरामल इंटरप्राइज के अजय पिरामल और एस्सार के रवि रुइया को भी पीछे छोड़ दिया है।

balkrishna2

हुरून की 2016 में भारत के टॉप अमीरों की सूची के अनुसार आचार्य बालकृष्ण के पास 25,600 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। इसकी के साथ वह देश के 25वें सबसे अमीर इंसान बन गए हैं और देश के सबसे अमीर सीईओ भी बन गए हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में कुल 339 भारतीयों को जगह दी गई है।

balkrishna

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 10 साल पहले उन्होंने पतंजलि को शुरू किया था, उस समय इन्हें बैंक से 50-60 करोड़ रुपए का लोन भी लेना पड़ा था। उन्होंने यह भी बताया था कि उससे पहले इनके पास कोई बैंक अकाउंट भी नहीं था। हुरून की रिपोर्ट के अनुसार बालकृष्ण के पास पतंजलि के 94 फीसदी शेयर हैं, जबकि रामदेव सिर्फ एक ब्रांड प्रमोटर हैं। आपको बता दें कि आचार्य बालकृष्ण कंपनी से एक भी रुपए की सैलरी नहीं लेते हैं।

balkrishna1

पिछले साल कंपनी का टर्नओवर 5000 करोड़ रुपए का बताया गया था, जिसे 2017 तक 10,000 करोड़ रुपए करने का अनुमान लगाया गया है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के मुताबिक बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद का 2013-14 का कुल मुनाफा 95.19 करोड़ रुपए था, जो साल भर में 108 प्रतिशत बढ़ कर 2014-15 में 196.31 करोड़ हो गया। कंपनी जल्द ही 'स्वदेशी जीन्स' लाने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+