इस हफ्ते तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें अपने जरूरी काम
नई दिल्ली। बैंकों के बंद होने पर इसका असर आम आदमी के कामकाज पर पड़ता है। कभी-कभी बैंक की छुट्टियों या फिर हड़ताल आदि के कारण बैंक बंद होने की जानकारी सही समय पर ना मिले तो, खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा आपका कोई काम है तो पहले निपटा लें क्योंकि इस हफ्ते में तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि 31 जनवरी से हो दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। SBI ने बीएसई को बताया कि उसने सभी दफ्तरों और ब्रांच का सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने से उचित इंतजाम किए हैं। बता दें कि बैंक कर्मचारियों के यूनियनों ने वेतन सुधार को लेकर बातचीत असफल होने के बाद 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल का आह्वान किया है।

2 फरवरी को है रविवार
इस हड़ताल के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसी के मद्देनजर एसबीआई ने बयान जारी किया है। ऐसे में ग्राहक बैंक से जुड़े अपने काम पहले ही निपटा लें, ताकि 31 और 1 फरवरी को परेशानी ना उठानी पड़े। 31 जनवरी और 01 फरवरी को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे, जबकि 02 फरवरी को रविवार यानी छुट्टी का दिन है। वहीं, महीने के आखिरी दिनों में बैंक बंद होने से नौकरी करने वालों की सैलरी में देरी भी हो सकती है।

इन संगठनों ने बुलाई है हड़ताल
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से 9 प्रमुख संगठन जुड़े हैं। इन्होंने 31 जनवरी और 1 फरवरी को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल बुलाई है। इसके अंतर्गत ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉयज, ऑल इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉयस फेडरेशन ऑफ इंडिया आते हैं। इसके अलावा इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, इंडियन नेशनल बैंक इम्प्लॉइज फेडरेशन, नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स संगठन शामिल हैं, जिन्होंने हड़ताल बुलाई है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications