नए साल में लगेगा जोर का झटका, ATM से कैश निकालना होगा महंगा, हर निकासी पर देना पड़ेगा अधिक चार्ज

नए साल में लगेगा जोर का झटका, ATM से कैश निकालना होगा महंगा, हर निकासी पर देना पड़ेगा अधिक चार्ज

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। नए साल 2022 के शुरुआत के साथ ही बैंक अपने ग्राहकों को जोर का झटका देने वाले है। नए साल के शुरुआत के साथ ही एटीएम( ATM) से कैश निकालना महंगा पड़ेगा। बैंकों ने एटीएम सर्विस चार्ज बढ़ाने का फैसला कर लिया है। नए साल में आपको महंगाई की मार पड़ेगी। आपको तय सीमा के बाद एटीएम ट्रांजैक्शन पर पहले से अधिक चार्ज देना होगा। आरबीआई (RBI) ने सभी बैंकों को एक जनवरी, 2022 से एटीएम ट्रांजेक्शन चार्ज बढ़ाने अनुमति दे दी है।

Recommended Video

    ATM Transaction Charges: जनवरी से ATM से पैसे निकालना होगा महंगा, इतने लगेगा चार्ज | वनइंडिया हिंदी
     महंगा होगा ATM से कैश निकालना

    महंगा होगा ATM से कैश निकालना

    जनवरी 2022 से एटीएम से कैश निकालने पर आपको अधिक चार्ज देना होगा। तय सीमा से बाग एटीएम से कैश निकालने पर आपको अब ज्यादा चार्ज देना होगा। अगले महीने यानी जनवरी 2022 से ग्राहकों को मुफ्त लेनदेन की मंथली लिमिट खत्म होने के बाद हर ट्रांजैक्शन के लिए 20 रुपए के बजाए 21 रुपए प्लस जीएसटी ट्रांजैक्शन शुल्क देना होगा। आपको बता दें कि बैंकों को इसकी इजाजत दे दी हैं।

     कितना फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं आप

    कितना फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं आप

    बैंक अपने ग्राहकों को हर महीने फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है आप अपने एटीएम से हर महीने 5 बार फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। मेट्रो शहर में ग्राहकों को किसी भी अन्य बैंक के एटीएम से तीन फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है। वहीं गैर-मेट्रो शहरों में पांच फ्री ट्रांजैक्शम की सुविधा मिलती है। हालांकि जनवरी 2022 से फ्री ट्रांजैक्शन के बाद हर लेनदेन के लिए, जिसमें फाइनेंशियल और नॉन फ्राइनेंशियल ट्रांजैक्शन दोनों शामिल हैं के लिए 21 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज चुकाना होगा।

    बैलेंस चेक करने पर भी लगेगा चार्ज

    बैलेंस चेक करने पर भी लगेगा चार्ज

    बैंक के ग्राहकों को इस बात की जानकारी होनी जरूरी है कि अगले महीने से अगर आप एटीएम में जाकर बार-बार अपने खाते का बैलेंस भी चेक करते हैं तो भी आपको चार्ज देना होगा। फ्री लिमिटे के बाद अगर आप एटीएम में जाकर बैलेंस चेक करते हैं या मिनी स्टेटमेंट निकालते हैं या पिन बदलते हैं तो भी आपको उसके लिए हर बार 21 रुपए प्लस जीएसटी का शुल्क देना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+