साल 2017-18 के मुकाबले दोगुना हुआ मुद्रा लोन का NPA, बढ़ेगी सरकारी बैंकों की मुश्किल
नई दिल्ली। भारतीय बैंक पहले से ही NPA के दवाब में हैं। बैकों का Non Performing Asset लगातार बढ़ रही है, ऐसे में सरकार की मुद्रा लोन योजना ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2017-18 में सरकारी बैंकों द्वारा बांटे गए मुद्रा लोन की वजह से बैंकों का एनपीए दोगुना हो गया है। मुद्रा लोन के तहत दिए गए कर्ज में साल 2017-18 के दौरान सरकारी बैंकों का एनपीए दोगुने से बढ़कर 7277 करोड़ रुपए हो गया है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने साल 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की, जिसके तहत तीन अलग-अलग वर्ग में लोगों को कर्ज मुहैया कराया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications