जेटली बोले, काउंसिल ने जीएसटी की चार दरों को दी मंजूरी
अरुण जेटली ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी की चार दरों को मंजूरी दी है। ये दरें 5,12, 18 और 28 फीसदी है।
नई दिल्ली। जीएसटी रेट स्लैब को लेकर आखिरी फैसला लिया जा चुका है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दी है। उन्होंने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने चार दरों को मंजूरी दी है।

जीएसटी पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
अरुण जेटली ने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने जीएसटी की चार दरों को मंजूरी दी है। ये दरें 5,12, 18 और 28 फीसदी है।
अरुण जेटली ने बताया कि एक स्टैंडर्ड रेट होने से महंगाई बढ़ने की संभावना है, इसलिए दो स्टैंडर्ड दरें होंगी। ये दरें 12 और 18 फीसदी है।
उन्होंने बताया कि जीएसटी स्लैब को आखिरी रुप देने के बाद इस बात की जानकारी दी जा रही है। जीएसटी काउंसिल ने पान मसाला, लग्जरी कारों पर सेस लगाने को मंजूरी दी है।
तंबाकू उत्पाद पर सेस लगाने को मंजूरी
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि जीएसटी पैनल ने तंबाकू उत्पाद पर सेस लगाने को मंजूरी दी है। वहीं आम जनता को राहत देते हुए उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अनाज पर कोई टैक्स नहीं होगा।
जेटली ने बताया कि ज्यादा इस्तेमाल वाले उत्पाद पर 5 फीसदी टैक्स लगाया जाएगा। सोने के टैक्स पर अभी फैसला नहीं लिया गया है।
क्या होगा महंगा और क्या होगा सस्ता
जीएसटी के नए टैक्स स्लैब में शराब, सिगरेट, पान मसाला, लग्जरी कार और तंबाकू से बने उत्पाद महंगे हो जाएंगे। महंगाई बढ़ने से रोकने के लिए और आम जनता को राहत देते हुए अनाज पर कोई टैक्स नहीं लगाया गया है।
टीवी, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर और स्टोव जैसे उत्पाद 28 फीसदी के स्लैब में रखा गया है। जिसकी वजह से इनके सस्ते होने के आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications