Apple WWDC 2023: क्या ऐपल विजन प्रो हेडसेट से बदलेगी मोबाइल की दुनिया? iPhone भी खाएगा मात!

Apple WWDC 2023: ऐपल ने विश्वव्यापी डेवलपर्स सम्मेलन (WWDC) 2023 में अपना Vision Pro हैंडसेट लॉन्च किया। कंपनी को उम्मीद है कि पहले सीजन में विजन प्रो की लगभग 900,000 यूनिट बिकेंगी।

Apple WWDC 2023

Apple WWDC 2023: ऐपल ने आखिरकार अपने पहले मिक्सड रियलिटी हेडसेट की शुरुआत कर दी है। विश्वव्यापी डेवलपर्स सम्मेलन (WWDC) 2023 में ऐपल ने अपना Vision Pro हैंडसेट लॉन्च किया। यह एक ऐसा हेडसेट है, जिसमें कई सारे सेंसर लैस हैं। जैसे कैमरा, स्पीकर और चिपसेट। यह हेडसेट स्मार्टफोन जैसा काम करने में सक्षम है। ऐपल लंबे समय से iPhone और iPad से आगे ले जाने के लिए एक नए प्लेटफॉर्म की तलाश कर रहा है और यह वह रास्ता हो सकता है। यह डिवाइस मेटावर्स जैसी वर्चुअल और रिएलिटी दुनिया को मिलाता है।

ऐपल विजन प्रो हेडसेट के लॉन्च पर बोलते हुए ऐपल के टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट माइक रॉकवेल ने कहा कि डिवाइस अब तक का सबसे उन्नत ह्यूमन फ्रेंडली पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक्स है। हेडसेट पहनते ही आपको विजन प्रो में मेल, म्यूजिक, मैसेज और सफारी जैसे ऐपल के सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले ऐप के आइकन मिलेंगे। उपयोगकर्ता विजन प्रो का उपयोग करके गेम खेल सकते हैं, फिल्में देख सकते हैं और फेसटाइम कॉल कर सकते हैं।

इशारों पर काम करेगा विजन प्रो

रॉकवेल ने आगे कहा कि इस नए डिवाइस को कंट्रोलर्स की जरूरत नहीं है। यह उपयोगकर्ता की आंखों के मूवमेंट, आवाज और हाथ के इशारों पर काम करेगा। बिना किसी फिजिकल टच किए। इसमें 3डी तस्वीरें और वीडियो को कैप्चर करने के लिए एक 3डी कैमरा भी है।

रिएलिटी और वर्चुअल स्पेस मर्ज करने वाला डिवाइस

लॉन्च इवेंट के दौरान, ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि जिस तरह मैक ने हमें व्यक्तिगत कंप्यूटिंग से परिचित कराया, और आईफोन ने हमें मोबाइल कंप्यूटिंग से मुखातिब कराया, उसी तरह ऐपल विजन प्रो हैंडसेट हमें रिएलिटी और वर्चुअल स्पेस को मर्ज की सुविधा देगा। यह एक नए युग की शुरुआत है। ऐपल को आज के iPhone बनाने में कई साल लग गए। एक आईफोन सिर्फ एक मोबाइल कॉलिंग डिवाइस या एक कैमरा डिवाइस या इंटरनेट ब्राउजिंग डिवाइस नहीं है। यह इन सभी सुविधाओं और इससे ज्यादा को एक साथ लाने वाला डिवाइस है।

पहले सीजन में 900,000 यूनिट बिकने की उम्मीद

द विजन प्रो से ऐपल को उम्मीद है कि यह नया उत्पाद टेक टाइटन को बिक्री बढ़ाने में मदद कर सकता है। विजन प्रो की क़ीमत 3499 डॉलर यानी करीब 2 लाख 88 हजार 724 रुपये है। यह साल 2024 से उपलब्ध होगा। ऐपल को पहले साल में विजन प्रो की लगभग 900,000 यूनिट बिकने की उम्मीद है।

डिजनी+ स्ट्रीमिंग सेवा भी डिवाइस में

डिजनी के सीईओ बॉब इगर ने कहा कि डिजनी+ स्ट्रीमिंग सेवा डिवाइस के लॉन्च के दिन उपलब्ध होगी। डिज्नी के शेयर 1 प्रतिशत से कम चढ़कर 91 डॉलर पर आ गए। इगर ने कहा कि हम मानते हैं कि ऐपल विजन प्रो एक नए युग की शुरुआत का मंच है, जो हमारी दृष्टि को वास्तविकता बना सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+