Apple: दुनिया का सबसे पतला iPhone Air लॉन्च, AirPods में आया नया चौंकाने वाला फीचर!
Apple Unveils Thinnest iPhone Ever: टेक फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ ही गया। मंगलवार को हुए Apple Event 2025 में कंपनी ने ऐसे डिवाइसेज पेश किए, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर 'गेम-चेंजर' और 'नेक्स्ट-लेवल' जैसे शब्द ट्रेंड करने लगे।
नई लॉन्चिंग में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा दुनिया का सबसे पतला iPhone और AirPods का नया वर्जन, जिसमें अब लाइव ट्रांसलेशन जैसी क्रांतिकारी सुविधा मिलती है।

दुनिया का सबसे पतला आईफोन
Apple ने अपने लेटेस्ट iPhone Air मॉडल को पेश किया, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.6mm है। इसे Apple ने ऐसा करार दिया, 'एक ऐसा अनुभव जिसे मानने के लिए आपको हाथ में पकड़ना होगा।' इसे लेकर Apple ने कहा- ऐसा करिश्मा, जिस पर भरोसा करने के लिए इसे छूकर देखना पड़ेगा।'
सीईओ टिम कुक ने कहा कि यह iPhone एक बार फिर स्टैंडर्ड को ऊपर ले गया है। हालांकि, टेक जानकार मानते हैं कि कई एंड्रॉयड ब्रांड पहले ही अल्ट्रा-थिन फोन्स लॉन्च कर चुके हैं और इस रेस में Apple थोड़ा देर से पहुंचा है।
AirPods Pro 3: अब कानों में ट्रांसलेटर
AirPods Pro का नया वर्जन न सिर्फ बेहतर बैटरी लाइफ और एडवांस्ड नॉइज कैंसलेशन लाता है, बल्कि इसमें अब लाइव ट्रांसलेशन और हार्ट रेट सेंसर जैसी स्मार्ट फीचर्स भी शामिल हैं। यानी अब आप रियल टाइम में अलग भाषा समझ पाएंगे और अपनी हेल्थ पर भी नजर रख पाएंगे।
Apple Watch Series 11 और Ultra 3
Apple Watch Series 11 में इस बार 5G मॉडेम, लंबी बैटरी और ब्लड प्रेशर मॉनिटर शामिल है। यह यूजर को हाई बीपी (BP) की चेतावनी देगा और पैटर्न पहचानकर समय रहते अलर्ट करेगा। वहीं, नई Apple Watch Ultra 3 सैटेलाइट कनेक्टिविटी और Emergency SOS फीचर के साथ आती है, जिसकी बैटरी लाइफ 42 घंटे तक है।












Click it and Unblock the Notifications