Anupam Mittal: खुद के लिए लड़की खोजते-खोजते बना दी लाखों जोड़ियां, Shadi.com के जनक की कहानी
लोगों की जोड़ियां बनवाने के बाद अब अनुपम मित्तल लोगों के मकान बनवा रहे हैं.जीहां उन्होंने makkan.com की भी शुरुआत की है।

Anupam Mittal ( Shadi.com ) Profile : 'कुछ कर गुजरने के लिए, धन नहीं मन चाहिए, खुद पर यकीन और सीने में धधकती जलन चाहिए'... ऐसा ही जूनून उस इंसान के अंदर था जिसकी एक छोटी सी कोशिश ने उसे करोड़ों का मालिक बना दिया और अपने लिए लड़की खोजते-खोजते वो लाखों लोगों की जोड़िया बनाने लग गया, जी हां मैं बात कर रही हूं 'शादी डॉट कॉम' और 'पीपल ग्रुप के फाउंडर' सीईओ अनुपम मित्तल की, जिनके एक शानदार आइडिए ना केवल उनकी जिंदगी को खूबसूरत बनाया बल्कि बहुतों की जिंदगी में प्रेम के रंग भर दिए।

बोस्टन कॉलेज से किया था MBA
आपको बता दें कि यूएसए के बोस्टन कॉलेज से ऑपरेशन्स और स्ट्रेटेजिक मैनेजमेंट में एमबीए करने वाले अनुपम मित्तल एक बार फिर से चर्चा में है, वजह है बिजनेस रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया', जिसका सीजन 2 सोनी टीवी पर 2 जनवरी 2023 से रात दस बजे से शुरू होने जा रहा है। इसका पहला सीजन जबरदस्त ढंग से हिट था इसलिए सोनी टीवी इसका दूसरा सीजन लेकर आ रहा है। यह शो ये ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर भी दिखाया जाएगा।

बहुत सारी लड़कियों के रिश्ते आ रहे थे...
23 दिसंबर 1974 को मुंबई में जन्मे अनुपम मित्तल साल 1994 में अमेरिका पढ़ने के लिए गए थे लेकिन वहां से जब उनकी वतन वापसी हुई तो उन्हें एहसास हुआ कि अमेरिका में लोग भारत से ज्यादा इंटरनेट का प्रयोग करते हैं लेकिन आने वाले सालों में इंडिया में इंटरनेट के जरिए बहुत कुछ नया हो सकता है। अब आप इसे उनकी दूरदर्शिता कह लीजिए या तेज दिमाग, जिसके जरिए उन्होंने कुछ नया करने की सोची। उस वक्त अमेरिका रिटर्न थे और इसलिए उनके लिए बहुत सारी लड़कियों के रिश्ते आ रहे थे।
भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले रमीज राजा की बीवी है हिंदुस्तानी

पहले बनाई sagai.com
लेकिन अनुपम मित्तल उस वक्त शादी करने के मूड में नहीं थे और इसलिए किसी भी लड़की से मिलने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। उनकी मां भगवती मित्तल रोज उन्हें एक नई लड़की की फोटो दे जातीं, एक दिन इसी बात पर अनुपम के दिल में ख्याल आया कि क्यों ना ऐसी कोई जगह हो, जहां सारी लड़कियों की जानकारी एक साथ मिल जाए और आप आसानी से उसमें से सेलेक्ट कर लें कि किससे आपको मिलना चाहिए और किसने नहीं?
वेबसाइट बनाने का ख्याल आया
इसी के बाद उनके दिमाग में एक वेबसाइट बनाने का ख्याल आया और उन्होंने sagai.com नाम की वेबसाइट बना डाली, जिसने इंटरनेट मार्केट में तहलका मचा दिया।

जेहन में सबसे पहले Shadi.Com का ही नाम आता है..
हालांकि तब ये वेबसाइट NRI के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय थी लेकिन धीरे-धीरे इसने आम लोगों के बीच में भी जगह बना ली तो इसका नाम Shadi.Com हो गया और आज भी जब भी शादी के लिए लड़का या लड़की खोजने की बात सामने आती है तो जेहन में सबसे पहले Shadi.Com का ही नाम आता है, जो केवल भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, कनाडा, UAE में भी काफी फेमस है।

makkan.com की भी शुरुआत की
लोगों की जोड़ियां बनवाने के बाद अब अनुपम लोगों के मकान बनवा रहे हैं, जीहां उन्होंने makkan.com की भी शुरुआत की है। जिसके जरिए लोग अपना घर खोज सकते हैं, घर बनवाने के बारे में जानकारी ले सकते हैं, यही नहीं अनुपम ने mauj नाम के एक वीडियो गेम की भी वेबसाइट बनाई है।
इंडिया के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों में भी शामिल
मित्तल वैसे फिल्म 'फ्लेवर' में भी नजर आ चुके हैं और 'फिल्म 99' के निर्माता भी रह चुके हैं, वो इस वक्त करीब अस्सी कंपनियों के निवेशक हैं और 'बिजनेस वीक द्वारा इंडिया' के 50 सबसे शक्तिशाली लोकप्रिय लोगों में भी शामिल हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications