1 अगस्त से बेकार हो जाएंगे ये स्मार्टफोन, अभी देखें लिस्ट, नया फोन खरीदना ही होगा
Android kitkat 4.4 Smartphone: अगर आप भी एंड्रॉइड का मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत काम की खबर है यह। दरअसल, गूगल एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है जिससे 1 अगस्त से आपके पास रखे स्मार्टफोन कबाड़ हो जाएंगे। मोबाइल किसी काम का नहीं रहेगा और कोई भी ऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह हर स्मार्टफोन के लिए नहीं है। बल्कि यह 10 साल पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन के लिए है।
यानी कि अगर आपके पास 10 साल पुराना स्मार्टफोन है तो आपके लिए निराश करने वाली खबर है। दरअसल, गूगल की ओर से एंड्रॉइड 4.4 किटकैट के लिए एंड्रॉइड सपोर्ट बंद किया जा रहा है। हालांकि अब बहुत कम लोगों के पास इस तरह के स्मार्टफोन हैं। इसलिए कुछ ही लोगों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। इन स्मार्टफोन को गूगल प्ले सर्विस का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

2013 में लॉन्च स्मार्टफोन हो जाएंगे कबाड़
बता दें कि एंड्रॉइड 4.4 किटकैट वर्जन को साल 2013 में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब गूगल इस तरह से सिस्टम वाले फोन को अपना सपोर्ट देना बंद कर देगा। साधारण शब्दों में कहें, तो करीब 10 साल पुराने स्मार्टफोन पर गूगल सिस्टम काम करना बंद कर देगा। रिपोर्ट की मानें, तो गूगल सपोर्ट 1 अगस्त से देशभर में प्रभावी हो सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम पर पड़ेगा प्रभाव
बता दें कि आपके मोबाइल या टैब से अगर गूगल प्ले सपोर्ट बंद हो जाएगा तो ऑपरेटिंग सिस्टम भी पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा। मतलब फोन इस्तेमाल के लिहाज से सिक्योर नहीं रहेगी। इसलिए जितना जल्द हो सके आप अपना फोन बदल दें या इन डिवाइस में कोई अहम जानकारी न रखें।












Click it and Unblock the Notifications