अमेजन पर लगी सेल, इन 5 फोन पर मिल रही है तगड़ी छूट

नई दिल्ली। आगामी 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने का रास्ता साफ हो चुका है। इसी के चलते ई-कॉमर्स कंपनियां भी अपना स्टॉक क्लीयर करने में लगी हुई हैं। स्टॉक क्लीयर करने के लिए कंपनियां सेल लगा रही हैं। इसी बीच ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भी एक सेल लगाई है। यह सेल 3 दिन के लिए लगाई गई है, जो 19 जून से शुरू हुई है और 21 जून तक चलेगी। इस सेल में मोबाइल फोन, लैपटॉप, हेडफोन और कई अन्य चीजों पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइए जानते हैं 5 शानदार फोन, जिन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट।

अमेजन पर लगी सेल, इन 5 फोन पर मिल रही है तगड़ी छूट

1- आईफोन 7
60 हजार रुपए का आईफोन 7, 32 जीबी सिर्फ 42,999 रुपए में मिल रहा है। वहीं 128 जीबी वाले वैरिएंट पर 15 हजार रुपए की छूट मिल रही है। 70 हजार रुपए का जेट ब्लैक आईफोन 7 महज 55,990 रुपए में मिल रहा है।

2- आईफोन 6
16 जीबी स्पेस ग्रे वैरिएंट 23,999 रुपए में मिल रहा है, जबकि 64 जीबी आईफोन 6 24,999 रुपए में बिक रहा है।

3- आईफोन एसई
यह फोन सिर्फ 19,999 रुपए में बिक रहा है, जिसकी असल कीमत 39 हजार रुपए है। वहीं 32 जीबी वाला वैरिएंट 23,380 रुपए में बिक रहा है।

4- आईफोन 6एस
50 हजार रुपए का आईफोन 6एस महज 33,999 रुपए में बिक रहा है। रोज गोल्ड और 32 जीबी वैरिएंट 37,299 रुपए में बिक रहे हैं। वहीं गोल्ड, स्पेस ग्रे और सिल्वर आईफोन 6एस 33,999 रुपए में बिक रहे हैं।

5- मोटो जी
मोटो जी फोन पर 5000 रुपए तक की छूट मिल रही है। यह छूट इसके ब्लैक और 64 जीबी वैरिएंट पर मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+