अमेजन चीफ जेफ्री पी बेजॉस ने की नरेंद्र मोदी से मुलाकात
नई दिल्ली। ई-कामर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ्री पी बेजॉस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘अमेजन डॉट काम के अध्यक्ष, चेयरमैन एवं सीईओ जेफ्री पी बेजॉस ने आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।'
बेजॉस इस सप्ताह भारतीय शहरों की यात्रा पर हैं। दुनिया की सबसे बड़ी ई रिटेलर पहले ही भारत में 2 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जता चुकी है।इससे पहले इसी सप्ताह बेजॉस ने कहा था कि अमेजन भारत में डेटा केंद्र की स्थापना की संभावना तलाश रही है।
जिससे यह अरबों डॉलर के क्लाउड के अवसरों का आकलन किया जा सके। पिछले साल भारत में अपने मार्केटप्लेस की शुरुआत करने वाली अमेजन के लिए भारत सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में है।
कंपनी की सकल बिक्री एक अरब डॉलर के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि जब अमेजन ने अपनी ई-शॉपिंग सर्विस की शुरुआत की थी तो उस समय ही देखते-देखते इसने कई लाखों भारतीयों को अपने साथ जोड़ लिया था।
यह साइट देश में सबसे तेजी से उभरने वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट है।












Click it and Unblock the Notifications