गैराज में शुरू किया था काम, आज बने दुनिया में अब तक के सबसे अमीर शख्स, जानें अमेजन की CEO जेफ बेजोस के बारे में अनसुनी बातें

नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस ने नई कामियाबी हासिल कर ली है। कभी गैराज में अपनी कंपनी शुरू करने वाले जेफ आज दुनिया में अब तक के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। जी हां अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस ने सबसे पछाड़ते हुए बड़ी कामियाबी हासिल की और इतिहास में अब तक के सबसे अमीर शख्स बन गए। बेजोस ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बिल गेट्स को पीछे छोड़ ये उपलब्धि हासिल कर ली। बेजोस की सपंत्ति में कुल 105 बिलियन डॉलर यानी 66000 करोड़ हो गई है। आइए आपको बेजोस के जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें बताते हैं...

 संघर्षपूर्ण रही जिंदगी

संघर्षपूर्ण रही जिंदगी

आपको बता दें कि 53 साल के बेजोस की जिंदगी काफी संघर्षपूर्ण रही। बचपन में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन शुरुआत से ही वो काफी मेहनती और एक्टिव थे। बचपन में घर बैठे-बैठे वो चीजें खोलकर उसे ठीक कर दिया करते थे। उन्हें इसकी वजह से कई बार डांट भी खानी पड़ती थी, लेकिन उसकी ये काबिलियत ने आज उन्हें दुनिया का सबसे अमीर इंसान बना दिया।

 पैसों की रही तंगी

पैसों की रही तंगी

बेजोस के पास हमेशा पैसों की तंगी थी। उनके माता-पिता ने शादी के 1 साल बाद ही तलाक ले लिया था। बेजोस के पिता को शराब की लत थी और उनकी मां ने दूसरे शख्स से शादी कर ली। उनकी मां के दूसरे पति ने बेजोस को गोद ले लिया। बेजोस को वो माहौल बिल्कुल भी पसंद नहीं था, इसलिए वो अपने नाना के घर चले आए और उनका बचपन वहीं बीता। उनके नाना ने ही उन्हें कंप्यूटर चलाना सिखाया।

शुरू से ही पढ़ाई में दिलचस्पी

शुरू से ही पढ़ाई में दिलचस्पी

बेसोज के शुरू से ही पढ़ाई में दिलचस्पी रखते थे। पढ़ाई से उनका मन हटाने के लिए उनके नाना ने उन्हें फुटबॉल खेलने के लिए प्रेरित किया। लेकिन बेसोज को पढ़ाई में ही मन लगा। उन्होंने कम्प्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। और फिर कई जगहों पर नौकरी करने के बाद खुद का काम शुरू कर दिया।

गैराज में शुरू की कंपनी

गैराज में शुरू की कंपनी

उन्होंने अपने घर के गैराज से काम शुरू किया और फिर उनका बिजनेस चल पड़ा। उन्होंने साउथ अमेरिकी नदी अमेजन के नाम से प्रेरित होकर अपनी कंपनी का नाम ऐमेजॉन रखा। जिसकी बाद वो तरक्की के शिखर पर पहुंचते चले गए। आज उनकी संपत्ति 105.1 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+