अमेरिका की दूसरी सबसे अमीर कंपनी बनी Amazon, स्टॉक मार्केट वैल्यू एक खरब डॉलर के पार, अब सिर्फ एप्पल से पीछे

नई दिल्‍ली। ई-कॉमर्स कंपनी Amazon 'एप्पल' के बाद एक ट्रिलियन डॉलर (1,000 अरब) मार्केट कैप वाली अमेरिकी की दूसरी और दुनिया की तीसरी लिस्टेड कंपनी बन गई है। अमेजन के स्टॉक प्राइस पिछले 15 महीने में दोगुने हो गए हैं। इसका शेयर मंगलवार को 2% तेजी के साथ 2050.50 डॉलर पर पहुंच गया। इस बढ़त से मार्केट वैल्यू में इजाफा हुआ। सिलिकॉन वैली स्थित कंपनी ऐपल ने अभी एक महीने पहले ही ऐसी पहली कंपनी होने का गौरव हासिल किया था।

अमेरिका की दूसरी सबसे अमीर कंपनी बनी Amazon, स्टॉक मार्केट वैल्यू एक खरब डॉलर के पार, अब सिर्फ एप्पल से पीछे

मंगलवार को अमेजन के शेयरों ने 2050.27 डॉलर पर कारोबार किया। इस वजह से अमेजन का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1 खबर डॉलर को पार कर गया। सिएटल स्थित इस कंपनी के फाउंडर जेफ बेजॉस हैं। अमेजन ने ऑनलाइन किताब बेचने से अपना धंधा शुरू किया था। आज बेजॉस अन्य चीजों के साथ अमेरिका के टॉप डेली अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट की मालिक भी हैं।

पिछले 12 महीने में 'अमेजन' के शेयर ने 108% रिटर्न दिया है। इस साल जनवरी से अब तक इसमें 74% तेजी आई। पिछले तीन महीने में निवेशकों को 20% मुनाफा हुआ है। वहीं, पिछले एक महीने में इसके शेयर्स में करीब 12% उछाल आया है। आपको बता दें कि 'अमेजन' की शुरुआत 1994 में ऑनलाइन बुक-रिटेलर कंपनी के तौर पर हुई थी। इसके फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव जेफ बेजोस ने 1997 में बिजनेस करना शुरू किया। बता दें कि 'अमेजन' के साथ ही इसके फाउंडर जेफ बेजोस हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक, बेजोस 141.9 अरब डॉलर (9.64 लाख करोड़ रुपये) नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+