पढ़ें आईफोन 6 के बारे में चौंकाने वाले नहीं, हंसाने वाले तथ्य

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। एप्पल का आई फोन 6 बड़े जोर-शोर से आ गया है। चारों तरफ हो रही है इसकी चर्चा। आईफोन के फीचर, उसकी हाई टेक्नोलॉजी के बारे में आप अब तक जान चुके होंगे, लेकिन इस फोन को लेकर जो खेल बाजार में चल रहा है, इसके बारे में शायद ही आपको मालूम होगा। और हां, कई आंकड़े तो ऐसे आये हैं, जो चौंकाने वाले नहीं हंसाने वाले हैं। यहां सवाल उठता है कि क्या इसके पीछे कोई खेल तो नहीं है। दरअसल, जिस तरह उसके बारे में बताया जा रहा है वैसा होना संभव नहीं लगता।

एक समाचार चैनल ने बताया कि कोलकाता में आई फोन रिकार्ड बिका और उसने यह आंकड़ा एक करोड़ बता दिया। अब शायद उस अखिल भारतीय चैनल को यह नहीं मालूम कि कोलकाता, हावड़ा, साल्ट लेक, लेक टाउन, दमदम आदि सारे उपनगर मिला लिए जाएं तो भी कोलकाता की आबादी ढाई या तीन करोड़ के बीच ही होगी। तो क्या कोलकाता के हर घर में एक आई फोन आ गया जिसकी कीमत 53 हजार से 85 हजार के बीच है।

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक शंभूनाथ शुक्ल सवाल करते हैं, क्या उस समाचार ने एप्पल से रिलीज ली अथवा खुद चलाई तो क्या यह पेड न्यूज थी? यही नहीं उस चैनल ने आगे बताया कि दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, कानपुर और लखनऊ में आई फोन सिक्स तथा सिक्स प्लस लेने वालों की भीड़ तड़के से ही दूकानों पर लग गई थी। लोग कतार में लगे हैं। उस चैनल की खबर किसी को भी स्तब्ध करती।

समझ में ही नहीं आया कि यह भीड़ आई फोन खरीदने वालों की थी या सरकारी सस्ते गल्ले की दूकान से मिट्टी का तेल खरीदने वालों की थी अथवा वहां बीपीएल कार्ड धारक गेहूं, चावल लेने पहुंचे थे। अगर 85 हजार पेमेंट करने वाले भी लाइन लगाए हैं तब तो मानना ही चाहिए कि अच्छे दिन आ गए और अब अपने मुल्क में बीपीएल, एपीएल कार्डधारकों के कार्ड कैंसिल करो और मनेरगा की अब कोई जरूरत नहीं।

जानकार मानते हैं कि अब बड़ी कंपनियां अपने उत्पादों को बाजार में हिट करवाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाने लगी हैं। मुमकिन है कि एप्पल ने भी कोई खेल खेला हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+