आखिर कैसे सामने आया देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला, जानिए किस बैंक का कितना पैसा डूबा
नई दिल्ली, 14 फरवरी। देश का अबतक का सबसे बड़ा बैंक घोटाला सामने आया, जिसने देश के सियासी पारे को बढ़ा दिया है। विपक्ष इस घोटाले को लेकर मोदी सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहरा रहा है। एबीजी शिपयार्ड जहाज बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के खिलाफ, इसके पूर्व चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषि कमलेश अग्रवाल और अन्य के खिलाफ सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने कंपनी के एग्जेक्युटिव डायरेक्टर सथनाम मुथस्वामी, डायरेक्टर अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल, रवि विमल नेवेतिया और अन्य के खिलाफ भी आपराधिक षड़यंत्र, धोखाधड़ी, विश्वासघात का केस दर्ज किया है। सीबीआई ने इस बाबत बयान जारी करके कहा कि शनिवार को प्राइवेट कंपनी से जुड़े आरोपियों के अलग-अलग 13 ठिकानों पर सूरत, भरूच, मुंबई, पुणे आदि में छापेमारी की जा रही है, हमने इस दौरान अहम दस्तावेज जब्त किए हैं।

फॉरेंसिक ऑडिट में हुआ खुलासा
फॉरेंसिक ऑडिट के अनुसार एबीजी ने बैंकों से तकरीबन 22842 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है। इसमे कई बैंक शामिल हैं जिनसे कंपनी ने लोन लिया और अब इस लोन को कंपनी चुका नहीं रही है। यही वजह है कि बैंको ने इस राशि को एनपीए घोषित करते हुए इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में एसबीआई ने 8 नवंबर 2019 को पहली बार केस दर्ज कराया था, जिसके बाद कंपनी से 12 मार्च 2020 को जवाब मांगा गया था। इसके 18 महीने बाद सीबीआई ने 7 फरवरी 2022 को इस मामले नए सिरे से केस दर्ज किया है।

किस बैंक से लिया कितना पैसा
जब भी किसी कंपनी को बड़ा लोन दिया जाता है तो कंसोर्टियम ऑफ बैंक यानि बैंकों के समूह द्वारा यह लोन दिया जाता है। कोई एक बैंक कंपनी को लोन नहीं देता है, बल्कि अलग-अलग बैंक एक समूह बनाते हैं और कंपनी को लोन मुहैया कराते हैं। इस पूरे कंसोर्टियम का नेतृत्व कोई एक बैंक करता है। एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड कंपनी को लोन देने के लिए जो कंसोर्टियम बनाया गया था उसका नेतृत्व आईसीआईसीआई बैंक कर रहा था। हालांकि बड़ी कंपनियों को लोन देते समय यह जोखिम हमेशा रहता है कि अगर कंपनी डूब जाती है तो पैसा भी डूब सकता है। लेकिन कंपी डूबने पर इसे फर्जीवाड़ा नहीं माना जाता है। लेकिन जब बैंक से कंपनी के विस्तार और इसके काम के लिए लोन लिया जाता है लेकिन इस राशि का इस्तेमाल कंपनी के लिए ना होकर व्यक्तिगत काम के लिए होता है तो यह फर्जीवाड़ा कहलाता है। कुछ ऐसा ही मामला किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या ने किया था। ऐसी स्थिति में लोन की राशि का व्यक्तिगत इस्तेमाल घोटाला कहलाता है। अभी तक का देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला है,

दूसरे देश में लगाया पैसा
सीबीआई ने एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ऋषि कमलेश अग्रवाल, एग्जेक्युटिव डायरेक्टर संथनम मुथस्वामी, तीन डायरेक्ट अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल, रवि विमल निवेतिया के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों पर आरोप है कि बैंक से लिए गए लोन का गलत इस्तेमाल किया है। बता दें कि एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड एबीजी कंपनी की सब्सिडरी कंपनी है। एबीजी कई तरह के व्यवसाय करती है। पिछले 16 साल में कंपनी ने 165 से ज्यादा जहाज बनाए हैं। जिसमे से 46 जहाज को निर्यात दूसरे देश को किया है।

किस बैंक ने दिया कितना पैसा
एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के खिलाफ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार कुल 28 बैंकों ने एबीजी शिपयार्ड कंपनी को 22842 करोड़ रुपए का लोन दिया था। जिसमे सबसे अधिक राशि आईसीआईसीआई बैंक ने दिया था।
7089 करोड़- ICIC
3639 करोड़- IDBI
2925 करोड़- SBI
1614 करोड़- BOB
1244 करोड़- PNB

कैसे सामने आया घोटाला
किसी भी कंपनी की हर साल साधारण ऑडिटिंग चलती है जिसमे सामान्य तौर पर बड़े घोटाले पकड़े नहीं जाते हैं। लेकिन इस मामले में कई बैंकों ने काफी पैसा दिया है, लिहाजा ये लोग फॉरेंसिक जांच की मांग कर सकते हैं। कंपनी में सबकुछ ठीक चल रहे हैं या नहीं इसकी जांच के लिए ये बैंक मांग कर सकते हैं। इएनवाई यानि अर्न्स्ट एंड यंग द्वारा कंपनी की ऑडिटिंग की गई। अप्रैल 2012 से जुलाई 2017 के बीच इन बैंको द्वारा दी गई राशि का अकाउंट की फॉरेंसिक जांच की गई। जांच में बताया गया कि लोन की राशि का इस्तेमाल कंपनी के लिए ना होकर व्यक्तिगत कामों के लिए हो रहा। बैंकों द्वारा जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसके अनुसार 2016 में ही कंपनी ने जो लोन लिया था वह एनपीए बन गया था। लेकिन जून 2019 में इसे फर्जीवाड़ा करार दिया गया।

कंपनी ने कहां खर्च किए पैसे
रिपोर्ट के अनूसार बैंकों द्वारा जो लोन दिया गया था उसका इस्तेमाल एबीजी ने सिंगापुर की कंपनी में किया है। इसके अलावा सैकड़ो करोड़ रुपए अलग-अलग जगहों पर दिए गए। यही नहीं लोन के पैसे से अलग-अलग प्रॉपर्टी खरीदने में किया गया। कंपनी ने मार्केट के मूल्य के अनुसार 1000 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी मुहैया कराई थी। एसबीआई ने अपनी शिकायत में कहा है कि 2015-16 में कंपनी पैसा लौटा नहीं पा रही थी। हालांकि उस समय उस समय कॉमर्शियल जहाज की मांग कम हुई थी, जिसकी वजह से बैंकों को लगा कि शायद इस वजह से कंपनी पैसे लौटा नहीं पा रही है।

सरकारी अधिकारियों की भी जांच की मांग
एसबीआई ने अपनी शिकायत में कहा है कि सरकारी अधिकारी इस मामले में शामिल हैं या नहीं इसकी जांच होनी चाहिए। बता दें कि सीबीआई पहले से ही अन्य बैंक फ्रॉड की जांच कर रही है। सीबीआई पहले से ही विजय माल्या के 9000 करोड़ का घोटाला, पंजाब नेशनल बैंक का 14 हजार करोड़ रुपए के घोटाले की जांच कर रही है जिसमे नीरव मोदी और मेहुल चोकसी शमिल हैं।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications