Alert! SBI की चेतावनी,भूलकर से भी न खोलें ये Whatsapp मैसेज,खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Alert! SBI की चेतावनी,भूलकर से भी न खोलें ये Whatsapp मैसेज,खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े बैंक SBI में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। बैंक ने अपने खाताधारकों के लिए चेतावनी जारी की है। बैंक ने अपने कस्टमर्स को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। बैंक ने अपने खाताधारकों चेतावनी देते हुए उन्हें Whatsapp पर आने वाले संदेशों से बचकर रहने की सलाह दी है।

 SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट

SBI खाताधारकों के लिए अलर्ट

SBI ने अपने खाताधारकों को ऑनलाइ फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। बैंक ने डेबिट, क्रेडिट, नेट बैंकिंग के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने के लिए अपने खाताधारकों को टिप्स भी दिए हैं। बैंक ने इस बार खाताधारकों को नए तरीके से हो रहे फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। SBI ने ट्वीट कर अपने खाताधारकों से कहा है कि वो Whatsapp या अन्य किसी सोशल मीडिया से आए मैसेज को लेकर सावधान रहे। इस तरह के मैसेज खोलते ही आपका बैंक अकाउंट मिनटों में खाली हो सकता है। SBI की चेतालवी के मुताबिक हैकर्स व्हाट्सऐप आए मैसेज के जरिए ग्राहकों को फंसाकर उनकी बैंकिंग डिटेल्स हासिल कर लेते हैं और फिर उनका बैंक खाता खाली कर देते हैं। बैंक ने व्हाट्सऐप मैसेज के बदले ओटीपी (OTP) शेयर न करने की सलाह दी है।

क्या है व्हाट्सऐप फ्रॉड

क्या है व्हाट्सऐप फ्रॉड

पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सऐप के जरिए बैंक खाताधारकों को शिकार बनाया जा रहा है। हैकर्स व्हाट्सऐप पर बैंक के नाम से एक मैसेज जारी करते हैं और खाताधारकों को OTP से जुड़ी जानकारी देते है। इन संदेशों में लिंक शेयर होता है। लोगों को मोबाइल पर आए ओटीपी शेयर करने को कहा जाता है। अगर आपने लिंक खोलने की गलती की तो आपको पता भी नहीं चलेगा और आपके फोन में एक स्पैम ऐप डाउनलोड हो जाएगी। इसी स्पैम ऐप की मदद से हैकर्स आपके खाते को खाली कर देंगे।

 कैसे रखें सावधानी

कैसे रखें सावधानी

बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी कि वो कभी भी किसी से भी अपने खाते से संबंधित जानकारी साझा न करें। बैंक ने खाताधारकों को सलाह दी है कि वो कभी भी दूसरे से अपने क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैकिंग और ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करे। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि अपने कार्ड, अकाउंट, बैंक क्रेडेंशियल्स और ओटीपी किसी से भी शेयर न करें। SBI ने कहा है कि किसी भी तरह के फ्रॉड होने की स्थिति में/कार्ड से ट्रांजैक्शन होने की स्थिति में तुरंत बैंक को इस नंबर 1800-11-1109 पर कॉल कर जानकारी दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+