सरकार की ये स्कीम आपको बनाएगी करोड़पति, NPS के बारे में जरूर जानें ये बातें
नई दिल्ली। कैसा लगेगा अगर कोई आपसे कहे कि हर महीने सिर्फ 5000 निवेश कर आप करोड़पति बन सकते हैं। आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन केंद्र सरकार की ये योजना आपको सचमुच में करोड़पति बना सकती है। ये स्कीम न केवल आपको अमीर बनने का मौका देती है बल्कि सरकार ने इस स्कीम को आपको लिए और बेहतर बना दिया है। सरकार ने इस स्कीम से जुड़े लोगों को क्रिसमस का तोहफा दिया हैदरअसल सरकार की इस स्कीम से जुड़कर आप न केवल करोड़पति बन सकेंगे बल्कि आप अपना इनकम टैक्स भी बचा सकेंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं नेशनल पेंशन स्कीम यानी NPS के बारे में। आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के लिए NPS में निवेश करना अनिवार्य होता है। वहीं आप केंद्रीय कर्मचारी न होने के बावजूद भी इसमें निवेश कर सकते हैं। सरकार की बाकी निवेश स्कीम के मुकाबले NPS बेहतर है क्योंकि इसमें न केवल आपको बेहतर रिटर्न मिलता है बल्कि साथ ही साथ आपको टैक्स में छूट मिलती है। आपको हम बता रहे हैं कि कैसे NPS में निवेश कर करोड़पति बन सकते हैं।

सबके लिए हैं NPS
केंद्र सरकारह ने NPS स्कीम सबसे लिए शुरू की है। इस स्कीम का मकसद आपको रिटायरमेंट के आप अपने शर्तों पर जिंदगी जाने का मौका देना है। आप अपने पैसों का बढ़िया रिटर्न पाकर रिटायरमेंट के बाद बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपना जीवन यापन कर सकते हैं। इस NPS स्कीम को 18 से 60 साल के उम्र का कोई भी व्यक्ति खोल सकता है। आप NPS में 500 रुपए से शुरुआत कर सकते हैं। ये खाता उस वक्त मैच्योर होता है जब आर रिटायर होते हैं।

NPS कैसे बनाएगा अमीर?
आपको बता दें कि पिछले कई सालों के डेटा को उठाकर देखें तो NPS आपको 8% से लेकर 14% तक का रिटर्न देने की क्षमता रखता है। इतना ही नहीं सोमवार को सरकार ने घोषणा की और NPS के 40 फीसदी रकम को टैक्समुक्त कर दिया, जो कि पहले 20 फीसदी था।

क्यों खास है NPS
खास बात ये कि NPS की रकम आपके काम तब आएगी जब आप रिटायर होंगे। निवेशक की उम्र 60 साल पार होने के बाद आपको इसपर बेहतर रिटर्न मिलता है। जैसे ही आप रिटायर्ड होंगे आप NPS का 60 फीसदी हिस्सा निकाल सकेंगे और बाकी का 40 फीसदी हिस्सा आपके पेंशन में चला जाएगा। इस 60 फीसदी हिस्से को भी सरकार ने टैक्स मुक्त कर दिया है। वहीं 40 फीसदी रकम भी कर से मुक्त होगी। इसी रकम से आपको हर महीने

ऐसे बनेंगे करोड़पति
सबसे खात बात जो ध्यान देने वाली है वो ये कि आप जितनी जल्दी इस स्कीम को शुरू करेंगे, उतना ज्यादा लाभ उठा सकेंगे। उदाहरण के तौर पर समझें कि अगर आपने 25 साल की उम्र में NPS स्कीम ली और हम महीने 5000 रुपए निवेश किया और अपनी उम्र 60 साल होने तक निवेश करने का फैसला किया तो आप इस तरह से 35 सालों में करीब 21 लाख रुपए जमा करेंगे। इस 21 लाख पर आपको 1.24 करोड़ रुपया ब्याज मिलेगा और इस तरह से आपको ओवरऑल पेंशन 1.45 करोड़ हो जाएगा। यानी हुआ न 5000 रुपए के निवेश से करोड़पति बनना।

वित्त मंत्री ने दिया तोहफा
सोमवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिये NPS के तहत सरकार की ओर से दिया जाने वाला योगदान बढ़ाकर 14% कर दिया गया है। इतना ही नहीं रिटायरमेंट के बाद दी जाने वाली निकासी रकम को भी पूरी तरह से कर मुक्त बना दिया।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications