Akshaya Tritiya 2025: क्या आज बैंक खुले हैं? यहां देखें List
Akshaya Tritiya 2025: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'अक्षय तृतीया' का पर्व मनाया जाता है, आज का दिन बहुत ज्यादा पावन है, कहते हैं कि आज 'अबूझ मुहूर्त' होता है, इस दिन किया गया कोई भी काम बेहद ही शुभ माना जाता है उसका क्षय नहीं होता है, लोग इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।
वैसे आज के दिन बहुत सारे स्थानों पर बैंक बंद हैं इसलिए अगर आप बैंक से जुड़ा कोई काम करना आज करना चाहते हैं तो वो आप नहीं कर पाएंगे और आपको शुक्रवार तक इंतजार करना होगा।

क्योंकि आज 'अक्षय तृतीया' के कारण बहुत सारे स्थानों पर बैंक बंद हैं तो वहीं 1 मई को 'मजदूर दिवस' होने की वजह से कई जगहों पर बैंक बंद हैं इसलिए आपको बैंक के काम के लिए शुक्रवार यानी कि 2 अप्रैल का वेट करना होगा, हालांकि बैकों की ऑनलाइन सेवाएं और एटीएम यथावत काम कर रहे हैं।
30 अप्रैल को किस राज्य में है अवकाश?
कर्नाटक में बैंक बंद हैं, आज दो कारणों से बैंकों में अवकाश है। पहला है 'बसव जयंती' और दूसरा है 'अक्षय तृतीया', हालांकि बाकी राज्यों में बैंक खुले हैं।
1 मई को कहां-कहां बैंक बंद हैं? (Akshaya Tritiya 2025)
1 मई को मजदूर दिवस की वजह से बिहार, गोवा, मणिपुर, गुजरात, केरल, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और असम में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
मई 2025 के बैंक हॉलीडे की लिस्ट (Akshaya Tritiya 2025)
- 1 मई - लेबर डे
- 1 मई - महाराष्ट्र दिवस ( महाराष्ट्र में रहेंगे बैंक बंद)
- 4 मई - साप्ताहिक छुट्टी
- 8 मई - गुरु रविंद्र जयंती ( दिल्ली, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर)
- 10 मई - महीने का दूसरा शनिवार
- 11 मई - साप्ताहिक छुट्टी
- 12 मई - बुद्ध पूर्णिमा ( गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और तमिलनाडु)
- 16 मई - सिक्किम राज्य दिवस ( सिक्किम)
- 18 मई - साप्ताहिक छुट्टी
- 24 मई - महीने का चौथा शनिवार।
- 25 मई - साप्ताहिक छुट्टी
- 26 मई - इस्लाम जयंती ( त्रिपुरा )
- 29 मई - महाराणा प्रताप जयंती ( हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा )
- 30 मई - श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस












Click it and Unblock the Notifications