Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी ना करें ये काम वरना होगा भारी नुकसान, बनेंगे पाप के भागीदार
Akshaya Tritiya 2025: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को 'अक्षय तृतीया' का पर्व मनाया जाता है, इस बार ये दिन 30 अप्रैल को है। कहते हैं कि इस दिन जो कोई भी सोना-चांदी खरीदता है उसे हमेशा भौतिक सुख की प्राप्ति होती है और उसके घर से कभी भी सौभाग्य की विदाई नहीं होती है।
इस दिन लोग भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं लेकिन अक्सर पूजा करते वक्त इंसान अंजाने में कुछ गलतियां कर देता है, जिसकी वजह से इंसान को उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पाती है, उल्टा वो पाप का भी भागीदार बन जाता है।

आपके साथ ऐसा ना हो इसलिए यहां हम आपको बताते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन क्या करें और क्या ना करें? (Akshaya Tritiya 2025 Do-Donts)
सबसे पहले जानते हैं कि क्या करें? (Akshaya Tritiya 2025)
- भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा करें।
- व्रत रखने और दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है,अगर उपवास ना रख पाएं तो एक टाइम फलाहार करें।
- यदि संभव हो तो गंगा स्नान करें और ऐसा अगर संभव ना हो तो घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
बहुमूल्य वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है (Akshaya Tritiya 2025)
- अन्न, वस्त्र, जल का दान करना अक्षय पुण्य प्रदान करता है।
- गरीबों को भोजन कराएं, ब्राह्मणों को दान दें।
- सोना, चांदी, वाहन, मकान, जमीन, और बहुमूल्य वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है।
- पितरों के नाम से तर्पण या पिंडदान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और कुल में सुख-शांति बनी रहती है।
- भगवान विष्णु के 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करने से सारे कष्ट मिट जाते हैं।
अब जानते हैं कि क्या ना करें? (Akshaya Tritiya 2025)
- इस दिन क्रोध, द्वेष, और झूठ से बचना चाहिए।
- इस दिन निंदा, अपशब्दों का प्रयोग, अनादर या हिंसा जैसे कर्म बिल्कुल न करें।
- शराब, मांसाहार और किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करना वर्जित है।
- केवल जरूरत या श्रद्धा से चीजें खरीदें। दिखावे या प्रतिस्पर्धा में आकर सोना-चांदी ना खरीदें,इससे फल नहीं मिलेगा।
- बुजुर्गों, ब्राह्मणों, गुरुजन और जरूरतमंदों का अपमान ना करें।
- आलस्य छोड़कर धर्म, सेवा और शुभ कार्यों में अपना श्रम दें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications