रिलायंस जियो से डेढ़ गुना अधिक स्पीड देगा एयरटेल, जानिए क्या है ऑफर
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आते ही उसने ऐसे ऑफर दिए कि लोगों में इसे खरीदने की होड़ लग गई है। ये देखते ही देश की टॉप टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने भी कमर कस ली है। टैरिफ ऑफर देने के बाद अब कंपनी इंटरनेट डेटा स्पीड के मामले में भी रिलायंस जियो को पीछे छोड़ना चाहती है।

बुधवार को कंपनी ने बताया कि इसके लिए उसने केरल में कैरियर एग्रीगेशन टेक्नोलॉजी की मदद भी ली है। इसके जरिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले लोगों को और अधिक तेज 4जी डेटा सर्विस दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि वह मौजूदा कंपनियों के मुकाबले 40-80 फीसदी तेज इंटरनेट स्पीड मुहैया कराएगी।
कंपनी का दावा है कि क्ववालिटी बेहतर हो जाने से डेटा की पीक डाउनलोड स्पीड 135 एमबीपीएस तक पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि ये स्पीड उससे कहीं अधिक है जितनी फिलहाल 4जी सेवा के तहत दी जाती है। आपको बाता दें कि बाजार में चर्चा का विषय बने हुए रिलायंस जियो की तरफ से भी सिर्फ 80-90 एमबीपीएम स्पीड की पेशकश की गई है।
इंटरनेट से पहले जियो के आते ही टैरिफ वॉर शुरू हो गया था, क्योंकि कंपनी ने काफी कम रेट पर सर्विस मुहैया कराने का ऑफर दिया था।
भारत बंद: कैसे तय होता है न्यूनतम वेतन, जानिए जरूरी बातें
इसके तुरंत बाद ही एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया की तरफ से भी प्रीपेड ग्राहकों के लिए डेटा टैरिफ में करीब 67 फीसदी की कटौती कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications