जियो के बाद अब एयरटेल देगा 3 महीने तक फ्री अनलिमिडेट इंटरनेट
नई दिल्ली। जहां एक ओर रिलायंस जियो ने 31 दिसंबर तक फ्री कॉल और फ्री इंटरनेट डेटा का ऑफर दे रखा है, वहीं एयरटेल ने जियो को टक्कर देने की तैयारी पूरी कर ली है। अब एयरटेल भी अपने ग्राहकों को तीन महीने तक मुफ्त में अनलिमिटेड हाईस्पीड इंटरनेट मुहैया कराएगा।

एयरटेल के 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट में वेक्टोरिजेशन तकनीक भी शामिल है। इस तकनीक के तहत ग्राहकों को 100 एमबीपीएस तक की स्पीड मुहैया कराई जाएगी। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी को इसके लिए अपने इंफ्रास्ट्रक्चर में कोई बदलाव करने की भी जरूरत नहीं है।
एयरटेल ने इसकी घोषणा की है कि उसने इस नई तकनीक को लगा दिया है, जिसके तहत 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इस तकनीक का नाम है वी-फाइबर, जो देश के 87 शहरों में इंटरनेट स्पीड को बढ़ा देगा।
इसके लिए सिर्फ ग्राहकों के घर में लगे मॉडम को 1000 रुपए की एक बार लगने वाली कीमत पर बदल दिया जाएगा और हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा ग्राहकों तक आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। इसके अलावा ग्राहक को और कुछ नहीं करना होगा।
इतना ही नहीं, एयरटेल ने कहा है कि अगर किसी ग्राहक को स्पीड से संतुष्टि नहीं होती है तो उसके पैसे भी रिफंड कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि एयरटेल तीन महीने के इस ऑफर को ट्रायल के तौर पर देगा।
इसके अलावा एयरटेल अपने ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए पूरे देश में अनलिमिटेड मुफ्त वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी दे रहा है। इसके तहत किसी ग्राहक को कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा।
फिलहाल चेन्नई में यह सेवा चालू है और आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर और मुंबई में पहुंचने वाली है। उसके बाद आने वाले दिनों में पूरे देश में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications