Airtel Vs Reliance Jio Vs Vodafone: आप जिस भी कंपनी का सिम करते हों इस्तेमाल, यहां से चुन लीजिए अपने लिए बेस्ट प्लान
नई दिल्ली। टेलिकॉम इंडस्ट्री में लगातार कॉम्पटीशन बढ़ता ही जा रहा है। जिस कॉम्पटीशन को रिलायंस जियो ने पिछले साल शुरू किया था, अब उसमें अन्य टेलिकॉम कंपनियां भी कूद पड़ी हैं। रिलायंस जियो ने मुफ्त कॉल और इंटरनेट डेटा के ऑफर से लोगों को आकर्षित किया था, लेकिन अब एयरटेल और वोडाफोन जैसी कंपनियां रिलायंस जियो को तगड़ी टक्कर दे रही हैं। ये कंपनियां भी मुफ्त वॉइस कॉल और इंटरनेट डेटा के शानदार ऑफर दे रही है। कंपनियों की तरफ से इतने सारे ऑफर बाजार में आ चुके हैं, कि बहुत से ग्राहक कन्फ्यूज भी हो गए हैं। अगर आप भी नहीं समझ पा रहे हैं कि कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर है, तो आइए आपको बताते हैं जियो, एयरटेल और वोडाफोन के बेस्ट प्लान के बारे में।

एयरटेल के तीन धांसू प्लान
इस समय बाजार में एयरटेल के 3 सबसे अच्छे प्लान मौजूद हैं। इसमें पहला प्लान है 349 रुपए का, जिसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
कंपनी का दूसरा प्लान 399 रुपए का है, जिसकी वैधता 35 दिनों की है। इस प्लान में रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की सुविधा मिलती है।
तीसरा प्लान 448 रुपए का है, जिसमें रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है और अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है।

वोडाफोन के ये प्लान हैं बेस्ट
वोडाफोन में दो सबसे अच्छे प्लान हैं। पहला प्लान 348 रुपए का है, जिसमें रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है और अनलिमिटेड वॉइस कॉल्स मिलती हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। ग्राहकों को इस प्लान में वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
कंपनी का दूसरा प्लान 392 का है जिसमें 28 दिनों के लिए रोजाना 1 जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है और मुफ्त वॉइस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में भी वोडाफोन प्ले का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है।

ये हैं रिलायंस जियो के धांसू प्लान
इन दिनों रिलायंस जियो के 4 धांसू प्लान बाजार में हैं। पहला प्लान है 309 रुपए का जिसमें रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। इसके अलावा अनलमिटेड वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान की वैधता 49 दिनों की है।
कंपनी का दूसरा प्लान 399 रुपए का है, जिसकी वैधता 70 दिनों की है। इस प्लन में भी आपको रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा और उसके बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। साथ ही अलनिमिटेड वॉइस कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।
रिलायंस जियो का तीसरा शानदार प्लान है 459 रुपए का, जिसमें आपको 84 दिनों की वैधता मिलेगी। इसमें भी आपको रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा और उसके बाद स्पीड 64 केबीपीएस हो जाएगी। साथ ही अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी मिलेगी।
कंपनी का चौथा प्लान 499 रुपए कका है, जिसमें आपको 91 दिनों तक रोजाना 1 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलेगा। 1 जीबी खत्म होने के बाद स्पीड 64 के केबीपीएस हो जाएगी। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का फायदा आपको इस प्लान में भी मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications