Airtel ने इस मामले में Jio को पछाड़ा, गूगल में बना नंबर 1
Recommended Video

नई दिल्ली। एयरटेल और जियो के बीच टक्कर दिन प्रतिदिन दिलचस्प होती जा रही है। दोनों कंपनियां हर फील्ड में एक दूसरे को पीछे छोड़ना चाहती है और अह दोनों कंपनियों के बीच जंग की नई फील्ड है गूगल प्ले स्टोर। गूगल प्ले स्टोर में अब एयरटेल टीवी ने जियो टीवी के साथ अन्य सभी कंपनियों को पछाड़ते हुए टॉप फ्री एप्लिकेशन कैटगरी में नंबर 1 पर पहुंच गया है।

इस वजह से बना नंबर 1
गूगल प्ले स्टोर में एयरटेल टीवी के नंबर 1 एप बनने के पीछे एयरटेल के उस ऑफर को वजह बताई जिसके मुताबिक एयरटेल पोस्टपेड सब्सक्रिप्शन लेने वाले को जून, 2018 तक एयरटेल टीवी का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल अपने इस प्लेटफार्म पर यूजर्स को 350 लाइव टीवी चैनल, 10 हजार से ज्यादा मूवी और टीवी शो ऑफर कर रहा है। हाल ही में अभी एयरटेल ने स्टार टीवी नेटवर्क से भी हाथ मिलाया है।

एप्पल स्टोर में बना नंबर 2
गूगल प्ले स्टोर के अलावा एप्पल स्टोर में भी एयरटेल टीवी इंटरटेंनमेंट कैटेगरी में दूसरा सबसे लोकप्रिय एप बन गया है। इसके साथ ही एयरटेल अन्य प्रतिद्वंदी कंपनियों जैसे जियो टीवी, हॉटस्टार आदि से काफी निकल गया है। अगर जियो टीवी की बात की जाए तो जियो टीवी गूगल प्ले स्टोर पर चौथे स्थान पर है। वहीं हॉटस्टार तीसरे स्थान पर है।

ये है गूगल प्ले स्टोर पर टॉप 10 एप
1. एयरटेल टीवी
2. फेसबुक मैसेंजर
3. हॉटस्टार
4. जियो टीवी
5. व्हाट्सएप
6. यूसी ब्राउजर
7. हाइपस्टार
8. फेसबुक लाइट
9. सोनी लाइव
10. ट्रूकॉलर












Click it and Unblock the Notifications