सितंबर से अक्टूबर तक एयरटेल देगा 4000 रुपए मे 4जी स्मार्टफोन!
नई दिल्ली। मोबाइल कंपनियों मे हो रही प्रतिस्पर्धा का फायदा ग्राहकों अब आम लोगों को होने वाला है। रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल 4 जी सीरीज की बेहद सस्ती श्रंखला लाने जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो भारती एयरटेल अक्तूबर से नवंबर माह तक 4जी हैंडसेट की एक नयी श्रंखला बाजार मे उतारने जा रही है जिसकी कीमत महज 4000 रुपए तक होगी।
हालांकि इस बात पर अभी पूरी सहमति नहीं बन पायी है कि यह फोन एयरटेल ब्रांड का होगा या किसी और ब्रांड का होगा। साथ ही अनुमान यह लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 4 से 12 हजार रुपए के बीच होगी।
माना जा रहा है कि चीन की कंपनी को इन हैंडसेट बनाने का करार दिया जा सकता है। इसके अलावा ताइवान की फाक्सकॉन को भी इसका करार दिया जा सकता है।
गौरतलब है कि हाल ही मे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के तहत देश में 4,000 रपये से भी कम कीमत में ग्राहकों को 4जी स्मार्टफोन देने का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications