Airtel vs Vodafone: 509 रुपये में 84GB डाटा, जानिए किसका प्लान है बेहतर

नई दिल्ली। एयरटेल और वोडाफोन, दोनों ही कंपनियां अपने यूजर्स को 509 रुपये के प्लान में 84GB डाटा ऑफर कर रही हैं। खास बात यह है कि दोनों की वैलिडिटी भी 84 दिनों की है लेकिन इसके बावजूद एयरटेल और वोडाफोन के इस प्लान में काफी अंतर है। आइए जानते दोनों कंपनियों में किसका प्लान आपके लिए बेहतर रहेगा।

एयरटेल 509 रुपये का प्लान

एयरटेल 509 रुपये का प्लान

एयरटेल अपने यूजर्स को 509 रुपये में 84 दिनों के लिए 84जीबी डाटा ऑफर कर रहा है। यूजर्स को ये डॉटा हर रोज 1जीबी की डेली लिमिट के साथ मिलेगा। हर रोज 1GB डाटा के अलावा यूजर्स को इस प्लान अनलिमिटेड लोकल कॉलिंग, एसटीडी कॉलिंग, रोमिंग में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल की सुविधा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन भेजने की सुविधा मिलेगी।

वोडाफोन 509 रुपये का प्लान

वोडाफोन 509 रुपये का प्लान

वहीं अगर वोडाफोन की बात की जाए तो वोडाफोन भी अपने यूजर्स को 509 रुपये में 84 दिनों के लिए 84जीबी डाटा ऑफर कर रहा है। लेकिन इसके साथ जो अन्य सुविधाएं हैं उसमें एयरटेल से काफी अंतर है। वोडाफोन अपने यूजर्स को प्रतिदिन 250 मिनट फ्री कॉलिंग (जो एक हफ्ते में 1000 मिनट से ज्यादा नहीं होना चाहिए) की सुविधा दे रहा है। वोडाफोन के प्लान मे भी रोमिंग फ्री है।

कौन है बेहतर?

कौन है बेहतर?

वोडाफोन और एयरटेल, दोनों ही अपने यूजर्स को 509 रुपये में 584 दिनों के लिए 84जीबी डाटा दे रही हैं लेकिन अगर कॉलिंग की बात की जाए निश्चित ही यहां एयरटेल, वोडाफोन पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। क्योंकि वोडाफोन में आप एक दिन में 250 मिनट और एक हफ्ते में 1000 मिनट ही फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। उसके बाद आपको 30 पैसे प्रति मिनट की दर से पैसे देने होंगे। जबकि एयरटेल में इस तरह की कोई सीमा नहीं है। एयरटेल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+