Airtel लाया 289 ₹ का खास प्लान, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ पाएं इतने GB डेटा

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने जियो, वोडाफोन को टक्कर देने के लिए एक नया धमाकेदार प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। एयरटेल ने इस प्लान के जरिए वॉयस कॉलिंग पर फोकस किया है। एयरटेल 289 रुपये के प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रहा है। भारती एयरटेल का यह प्लान आइडिया के 42 दिनों की वैलिडिटी वाले प्लान और रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान्स के टक्कर में उतारा गया है।

289 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल

289 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल

एयरटेल के इस 289 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल ऑफर कर रही है। इस पैक में वॉयस कॉलिंग के लिए कोई FUP लिमिट नहीं है। इसका मतलब है कि यूजर्स के लिए 250 मिनट प्रतिदिन या 1000 मिनट हर हफ्ते जैसी कोई लिमिट नहीं होगी। यूजर्स जितनी देर तक चाहें बात कर सकते हैं। इसके अलावा रोजाना 100 एसएमएस की भी सुविधा दी जा रही है। हालांकि डेटा के लिहाज से यूर्जस के केवल कंपनी की ओर से 1 जीबी डेटा की मिला।

एयरटेल ने अपने यूजर्स को 48 दिनों की वैलिडिटी दी

एयरटेल ने अपने यूजर्स को 48 दिनों की वैलिडिटी दी

वहीं इस कीमत पर दूसरी कंपनियों के 42 दिन की वैधता के मुकाबले एयरटेल ने अपने यूजर्स को 48 दिनों की वैलिडिटी दी है। एयरटेल का एक और प्लान 299 रुपये का है, जिसमें यूजर्स को केवल वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। एयरटेल की प्रतिद्वंदी कंपनी आइडिया सेल्यूलर ने भी अपने यूजर्स के लिए 295 रुपये वाला प्लान उतारा है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ ही प्रतिदिन 100 एसएसएस का लाभ मिलता है। साथ ही, 5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 250 मिनट और प्रति सप्ताह 1000 मिनट कॉलिंग का लाभ मिलता है। इस प्लान की वैधता 42 दिनों की है।

जियो के 299 के पैक से होगा मुकाबला

जियो के 299 के पैक से होगा मुकाबला

वहीं इस प्लान की तुलना के जियो के 299 वाले पैक से करें तो यह प्लान कॉलिंग और डेटा के मामले में कहीं भी टिकता नजर नहीं आता है। जियो के 299 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। रिलायंस जियो के अन्य प्लान्स की तरह ही इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 3GB डाटा का लाभ मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+