एयरटेल का नया ऑफर, मुफ्त में मिलेगा 60 जीबी इंटरनेट डेटा
नई दिल्ली। हाल ही में एयरटेल की तरफ से प्रीपेड यूजर्स के लिए 349 रुपए का एक प्लान लॉन्च किया गया था। अब एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी एक शानदार प्लान लॉन्च कर दिया है। अपने इस ऑफर के तहत कंपनी 60 जीबी तक मुफ्त डेटा ऑफर कर रही है। हालांकि, इसके साथ ही कंपनी की एक शर्त भी है, जिसे पूरा करने पर ही आपको यह मुफ्त डेटा मिलेगा।

ये है कंपनी की शर्त
कंपनी यह फ्री 60 जीबी इंटरनेट डेटा अपने उन ग्राहकों को देगी, Airtel TV एप्लिकेशन डाउनलोड कर के अपने फोन में इंस्टॉल करेंगे। इसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को हर महीने 10 जीबी इंटरनेट डेटा देगी। कंपनी का यह ऑफर 6 महीने तक के लिए होगा। इस तरह आपको कुल 60 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा।
ऐसे उठाएं फायदा
इसके लिए पहले आपको गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल स्टोर पर जाना होगा, जहां से आपको MyAirtel app डाउनलोड करना होगा। उसमें आपको एक बैनर दिखेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद निर्देशों का पालन करना होगा। इसके बाद आपको फोन में Airtel TV ऐप डाउनलोड हो जाएगा। ऐप के डाउनलोड होने के 24 घंटे के अंदर आपके अकाउंट में फ्री डेटा आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications