Airtel Offer: सिर्फ 199 रुपए में 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
नई दिल्ली। रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए हर टेलिकॉम कंपनी कोई न कोई ऑफर लॉन्च कर रही है। इसी बीच भारती एयरटेल ने भी एक शानदार प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान के तहत कंपनी ने 199 रुपए का एक टैरिफ प्लान लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को 1 जीबी 4जी/3जी/2जी इंटरनेट डेटा मिलेगा और अनलिमिटेग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। यह प्लान सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान के तहत आप रोजाना अधिकतम 300 मिनट कॉलिंग कर सकते हैं और पूरे सप्ताह में 1200 मिनट कॉल कर सकते हैं। हालांकि, एयरटेल का यह प्लान सभी के लिए नहीं है, बल्कि सिर्फ कुछ चुनिंदा लोग ही इस ऑफर का फायदा उठा सकेंगे। आप भी इन लोगों में से एक हैं या नहीं यह चेक करने के लिए आपको मायएयरटेल ऐप में जाना होगा। वहां पर आपको ऑफर सेक्शन पर क्लिक करना होगा। अगर वहां आपको यह ऑफर दिखता है तो आप इससे रिचार्ज करा सकते हैं और फायदा उठा सकते हैं।

नए ग्राहकों के लिए खास ऑफर
इसके अलावा कंपनी ने अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए नए यूजर्स के लिए एक खास प्लान लॉन्च किया है, जो 178 रुपए का है। इस प्लान के तहत भी 1 जीबी 4जी/3जी/2जी इंटरनेट डेटा मिलेगा और अनलिमिटेग कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। यह प्लान भी सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए है, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। इस प्लान का फायदा सिर्फ पहले और दूसरे रिचार्ज पर ले सकेंगे।

जियो के 149 रुपए के प्लान को देगा टक्कर
भारती एयरटेल की तरफ से लॉन्च किया गया यह प्लान रिलायंस जियो के 149 रुपए के प्लान को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया गया है। जियो के 149 रुपए के प्लान में 28 दिनों तक आपको मुफ्त अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है और साथ ही 2 जीबी इंटरनेट भी मिलता है। भारती एयरटेल अपने ग्राहकों को जियो की तरफ मुड़ने से रोकना चाहती है।

एयरटेल से निपटने के लिए जियो ने चली ये चाल
जहां एक ओर भारती एयरटेल रिलायं जियो को टक्कर देने के लिए सस्ता प्लान लाई है, वहीं जियो ने एक और अहम चाल चल दी है। जियो के 149 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की खबर आ रही है। कंपनी के 149 रुपए के प्लान में ग्राहकों को 2 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा मिलता है। यह डेटा खत्म होने के बाद आपको दूसरे किसी इंटरनेट प्लान से रिचार्ज कराना होता है। कंपनी इस प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट देने की योजना बना रही है। इसके तहत आपका 2 जीबी इंटरनेट डेटा खत्म हो जाने के बाद आप 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट चला सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications