Airtel ने लॉन्च किया सिर्फ 9 रुपये का प्लान, मिलेंगी ये सुविधाएं

नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने आज यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। एयरटेल का ये प्रीपेड प्लान महज 9 रुपये का है। एयरटेल का ये नया प्लान मार्केट में जियो के 19 रुपये के प्लान से मुकाबला करेगा। हालांकि अगर देखा जाए तो एयरटेल का ये नया प्लान जियो के 19 रुपये के प्लान पर भारी पड़ता हुआ दिख रहा है।

9 रुपये में यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

9 रुपये में यूजर्स को मिलेंगी ये सुविधाएं

एयरटले के 9 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को रोमिंग के साथ अनलिमिडेट फ्री कॉलिंग, 100 फ्री एसएमएस और 100एमबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी एक दिन की है। ऐसे में अगर आग एक दिन के लिए लिमिटेड यूज के लिए प्लान खोज रहे हैं तो एयरटेल का ये नया प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

जियो का 19 रुपये का प्लान

जियो का 19 रुपये का प्लान

वहीं अगर एयरटेल के इस प्लान की जियो के 19 रुपये के प्लान से तुलना की जाए तो जियो 19 रुपये के प्लान में अपने यूजर्स को 150 एमबी डाटा दे रहा है। इसके साथ जियो ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 20 फ्री एसएमएस दे रहा है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी भी 1 दिन की है।

दोनों में कौन है बेहतर?

दोनों में कौन है बेहतर?

दोनों प्लान की अगर तुलना की जाए तो जियो अपने यूजर्स को 50 एमबी ज्यादा डाटा दे रहा है लेकिन एयरटेल अपने यूजर्स को 80 एसएमएस ज्यादा दे रहा है। साथ ही एयरटेल का प्लान जियो के प्लान से 10 रुपये सस्ता है जो कि एक बड़ा अतंर है। ऐसे में एयरटेल का ये प्लान जियो के प्लान पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+