Jio,वोडाफोन की टक्कर में एयरटेल ने उतारा नया प्लान,रोजाना 3GB डेटा के साथ अनिलिमिटेड कॉलिंग और बहुत कुछ
नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनियों के बीच चल रही डेटा और प्राइस वॉर के बीच एयरटेल ने नया रिचार्ज प्लान पेश किया है। एयरटेल का ये प्लान Jio और वोडाफोन को कड़ी टक्कर देगा। इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। लोगों को लुभाने के लिए पेश किए इस प्लान में अगर गौर से देखा जाए तो वो 2.26 रुपए में 1जीबी डेटा मिल रही है। आइए इस ऑफर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Airtel का नया प्लान
एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। इस ऑफर में यूजर्स को 558 रुपए में कुल 246 जीबी डेटा मिल रही है। इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 3 जीबी डेटा मिल रही है। प्लान की वैधता 82 दिनों की है। प्लान में रोजाना 3 जीबी डेटा के साथ-साथ अनलमिटेड कॉलिंग भी मिल रही है। आप 82 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल कर सकते हैं।

अपने प्लान को किया अपटेड
एयरटेल ने इससे पहले ही अने प्लान को अपटेड किया है। कंपनी ने अने 349 रुपए वाले प्लान को अपटेड किया है, जिसमें यूजर्स को अब 2जीबी की जगह 3जीबी डेटा मिलेगा। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। एयरटेल ने 349 रुपए वाले प्लान के साथ-साथ 149 रुपए वाले प्रीपेड पैक को भी अपडेट किया है। कंपनी ने इस प्लान में भी डेटा लिमिट को बढ़ा दी है। एयरटेल के 149 रुपए वाले प्लान में भी अब 2 जीबी की जगह 3 जीबी डेटा मिलेगा।

जियो-वोडाफोन को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया प्लान
एयरटेल ने अपना ये प्लान जियो और वोडाफोन को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है। एयरटेल के इस प्लान से वोडाफोन के 511 रुपए और 569 रुपए वाले प्लान को कड़ी टक्कर मिलेगी। वोडाफोन के इस प्लान में यूजर्स को रोजाना 2 जीबी 3जी/4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस इसकी वैधता 84 दिन है। वहीं 569 रुपए वाले प्लान में रोजाना 3 जीबी 3जी/4जी डेटा, अनलिमटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है, इसकी वैधता 84 दिन की है। जबकि जियो के 498 रुपए वाले प्लान को चुनौती मिल सकती है। जियो के इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डेटा मिलता है, जिसकी वैधता 91 दिन की है।












Click it and Unblock the Notifications