Airtel यूजर्स के लिए खुशखबरी, इन ग्राहकों को मिल रहा है 1000 GB डेटा FREE

नई दिल्ली। टेलिकॉम कंपनी जियो के Jio Giga Fiber ब्रॉडबैंड के ऐलान के बाद से टेलिकॉम कंपनियों के बीच खलबली मची हुई है। जियो गीगाफाइबर के आने की खबर के बाद से ही इससे निपटने के लिए बाकी कंपनियों ने तैयारी कर ली है। एयरटेल ने भी जियो का मुकाबला करने के लिए बड़ी प्लानिंग की है, जिसके तहत कंपनी ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1000 GB तक बोनस डेटा देने की घोषणा की है।

 एयरटेल देगा 1000 GB फ्री डेटा

एयरटेल देगा 1000 GB फ्री डेटा

भारत में एयरटेल और ACT फाइबरनेट ने नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए नई तैयारी की है। कंपनी ने नए ग्राहकों को साथ लाने के साथ-साथ अपने यूजर्स बेस को जियो गीगा फाइबर के लुभावने ऑफर से बचाने के लिए नई प्लानिंग की है। भारती एयरटेल ने अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को 1000 GB तक बोनस डेटा देने की घोषणा की है। इस प्लान के तहत कंपनी अपने ब्रॉडबैंड यूजर्स को ब्रॉडबैंड प्लान में मिल रहे डेटा के अलावा 1000 GB डेटा बोनस के तौर पर देगी।

 होगी ये शर्तें

होगी ये शर्तें

इस ऑफर सभी ब्रॉडबैंड प्लान्स के लिए नहीं है। मतलब कि अगर आपने एयरटेल के कुछ खास प्लान ले रखे हैं तो ही 1000 जीबी बोनस डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। एयरटेल इस ऑफर का फायदा 799 रुपए या उससे ज्यादा के प्लान्स के साथ ही दे रहा है। इस बोनस प्लान की वैधता 31 मार्च 2019 तक रहेगी।

 इन प्लान्स के साथ मिलेगा 1000 जीबी बोनस डेटा

इन प्लान्स के साथ मिलेगा 1000 जीबी बोनस डेटा

एयरटेल ने बोनस प्लान को 799 रुपए या उससे अधिक वाले प्लान के लिए रखा है। अगर आप ने 799 या उससे अधिक के प्लान ले रखें हैं तो ही आप इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। 799 रुपए वाले प्लान में आपको 100GB डेटा 40Mbps की स्पीड से दमिलती है, जिसके साथ आप फ्री वॉयस कॉल का लाभ भी उठा सकते हैं। बोनस प्लान के तहत 799 रुपए वाले डेटा प्लान में आपको बोनस डेटा 500 GB तक मिलता है। वहीं 999 रुपए वाले प्लान में 250 GB डेटा और फ्री कॉलिंग मनिलती है, जिसमें बोनस के तौर पर 1000 GB डेटा मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+