होली पर Airtel का नया धमाका, करोड़ों ग्राहकों की हो गई मौज, सिर्फ 59 रुपये में मिलेगी ये सुविधा
Airtel Data Rollover Recharge Plan: देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने 38 करोड़ यूजर्स को होली पर बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने एक ऐसा प्लान पेश किया है, जिससे अब डेटा की बर्बादी नहीं होगी।

कंपनी ने 59 रुपये का एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो वीकेंड पर डेटा रोलओवर की सुविधा देता है। मतलब हफ्ते के बचे हुए डेटा को आप शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकेंगे। अब डेटा खत्म होने की टेंशन छोड़िए और वीकेंड पर जमकर मूवी देखिए या गाने सुनिए!
बचा हुआ डेटा, वीकेंड पर इस्तेमाल! (Airtel Data Rollover 59 Rs Recharge Plan)
अक्सर ऐसा होता है कि रोज का डेटा बच जाता है और अगले दिन वो बेकार हो जाता है। लेकिन एयरटेल के इस नए प्लान से ऐसा नहीं होगा। अगर आपके पास अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान है, तो आप 59 रुपये का रिचार्ज करके बचे हुए डेटा को वीकेंड पर यूज कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो हफ्ते में कम डेटा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वीकेंड पर ज्यादा।
कैसे मिलेगा फायदा?
एयरटेल के इस प्लान का फायदा उठाने के लिए आपके पास अनलिमिटेड कॉलिंग वाला रिचार्ज होना जरूरी है। इसके बाद आप 59 रुपये का रिचार्ज करके बचे हुए डेटा को शुक्रवार और शनिवार को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे यह डेटा रविवार रात 12 बजे तक ही वैलिड रहेगा।
वीआई को टक्कर (Airtel VI Data Rollover Plan)
एयरटेल ने यह सुविधा लाकर वीआई (वोडाफोन आइडिया) को टक्कर दी है, जो पहले से ही डेटा रोलओवर की सुविधा दे रहा है। अब एयरटेल के यूजर्स भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे और बचे हुए डेटा को वीकेंड पर अपने मनोरंजन के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।
डेटा बर्बादी की चिंता नहीं
इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब यूजर्स को डेटा के बर्बाद होने की चिंता नहीं रहेगी। खास तौर पर उन लोगों के लिए यह प्लान बहुत उपयोगी है, जो हर दिन अपने पूरे डेटा का इस्तेमाल नहीं कर पाते। एयरटेल का यह कदम यूजर्स के लिए एक और बेहतर अनुभव लेकर आया है और यह कंपनी के लिए एक सकारात्मक बदलाव साबित हो सकता है।
वीकेंड पर मनोरंजन का डबल मजा
एयरटेल का 59 रुपये का यह नया रिचार्ज प्लान, जो डेटा रोलओवर की सुविधा देता है, वीकेंड पर मनोरंजन की दुनिया का आनंद लेने के लिए एक शानदार तरीका है। अब एयरटेल यूजर्स को डेटा बचत और उसका स्मार्ट उपयोग करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications