Airtel ने लॉन्च किए 3 नए प्लान, अब सिर्फ 199 रुपये में मिलेगा 39GB डाटा

नई दिल्ली। टेलीकॉम मार्केट में एयरटेल और रिलायंस जियो के बीच जंग बढ़ती ही जा रही है। रिलायंस जियो के बाद आद एयरटेल ने अपने 3 टैरिफ प्लान में बदलाव करते हुए अब यूजर्स को पहले से ज्यादा डाटा देने का फैसला किया है। एयरचेल ने जिन 3 प्लान में बदलाव किए हैं वे प्लान हैं 199 रुपये का प्लान, 448 रुपये का प्लान और 509 रुपये का प्लान।

अब मिलेगा प्रतिदिन 1.4GB डाटा

अब मिलेगा प्रतिदिन 1.4GB डाटा

बदलाव के बाद अब एयरटेल के इन तीनों प्लान, 199 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये में यूजर्स को प्रतिदिन 1.4 GB डाटा मिलेगा। 199 रुपये के प्लान में अब यूजर्स को 28 दिन में 39.2GB डाटा मिलेगा। 448 रुपये के प्लान में यूजर्स को 82 दिनों की वैलिडिटी के साथ 114.8GB देगा जबकि 509 रुपये के प्लान में 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ 126GB डाटा मिलेगा।

1.4GB डाटा के अलावा मिलेगा ये सब

1.4GB डाटा के अलावा मिलेगा ये सब

प्रतिदिन 1.4 GB डाटा के साथ एयरटेल के इन तीनों प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही रोमिंग के दौरान भी कॉलिंग फ्री रहेगी। इसस पहले एयरटेल ने सोमवार को अपने 399 रुपये के प्लान में बदलाव करते किया यूजर्स को प्रतिदिन 2.5GB डाटा देने की घोषणा की थी। पहले इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदन 2GB डाटा ही मिलता था।

जियो के प्लान से मुकाबला

जियो के प्लान से मुकाबला

एयरटेल के प्लान अब इन बदलावों के बाद रिलायंस जियो के प्लान से सीधा मुकाबला करेंगे। अगर रिलायंस जियो के प्लान की बात की जाए तो रिलायंस जियो ने नए साल पर अपने 198 रुपये के प्लान में बदलाव करते हुए यूजर्स को 28 दिनों तक प्रतिदिन 1.5GB डाटा दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+