Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Air Asia का बड़ा फैसला, भारत में अपनी बची हिस्सेदारी एयर इंडिया को बेचेगी एयरलाइंस

Air Asia ने भारत में अपनी बची हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। एयर एशिया ने अपनी बची हिस्सेदारी एयर इंडिया को बेचने का फैसला किया है। एयर एशिया एविएशन ग्रुप लिमिटेड की ओर से ये जानकारी साझा की गई है, जिसके मुताबिक अपनी बची हिस्सेदारी को एयरलाइंस एयर इंडिया को बेचने की घोषणा कर रही है। एयर एशिया एयरलाइन के इस ऐलान के बाद अब एयर एशिया इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी टाटा समूह के पास पहुंच गई है।

Air Asia sells remaining equity shares in Air Asia India to Air India, strengthening its focus on ASEAN: Air Asia

गौरतलब है कि एयर एशिया और टाटा के बीच शेयर पर्चेज एग्रीमेंट साइन किया है। कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया की ओर से भी इस एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी थी। दोनों के बीच हुए इस डील को जून में ही मंजूरी मिल गई थी। इस घोषणा से पहले टाटा समूह के पास एयर एशिया इंडिया की 83.67 फीसदी हिस्सेदारी थी। एयरलाइंस की बची हुई हिस्सेदारी मलेशियाई एयरलाइन ग्रुप एयर एशिया के पास थी। अब टाटा के पास एयर इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि टाटा समूह की टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने 18000 करोड़ रुपए में सरकार से एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। जिसके बाद अब एयर इंडिया का पूरा मैनेंजमेंट टाटा समूह के पास पहुंच गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+