Facebook के बाद जियो की एक और बड़ी डील, अब Silver Lake करेगा 5655 करोड़ का निवेश

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच रिलायंस इंडस्ट्री ने दूसरी बड़ी डील की है। पहले जियो-फेसबुक के बीच 43574 करोड़ रुपए की डील की तो अब एक और बड़ी साझेदारी की है। फेसबुक-जियो की डील के बाद अब रिलायंस जियो और सिल्वर लेक के बीच बड़ी साझेदारी हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने सोमवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि वो निजी इक्विटी फर्म सिल्वर लेक (Silver Lake) के बीच साझेदारी होने जा रही है।

After Facebook Silver Lake to invest over 5,650 crore in Reliance Jio Platforms
सिल्वर लेक जियो में 5655.75 करोड़ रुपए की निवेश करने जा रहे है। रिलायंस की ओर से ये जानकारी दी गई है। सिल्वर फर्म 5,655.75 करोड़ रुपए का निवेश कर जियो के प्लेटफॉर्म में 1.15% हिस्सेदारी खरीद रही है। आपको बता दें कि यह निवेश Jio प्लेटफॉर्म की 4.90 लाख करोड़ की वैल्यू पर होगा । वहीं इस साझेदारी के बाद जियो की इंटरप्राइजेज वैल्यू अब 5.15 लाख करोड़ रुपए हो जाएगी।

सिल्वर लेक के को- सीईओ एगॉन डरबन ने इस डील को लेकर खुशी जताते हुए कहा है कि, Reliance Jio दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में से एक है। रिलायंस को उसके मजबूत मैनेजमेंट और बेस्ट टीम के जरिए चलाया जा रहा है। ये कंपनी बेहद कम दरों पर लोगों को डिजिटल सेवाएं देती है, जिसकी वजह से बाजार में इसकी संभावनाएं बहुत अधिक है। हाल ही में फेसबुक के साथ जियो ने बड़ी साझेदारी की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंपनी Facbook ने भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio में 9.99 फीसदी हिस्सेजारी खरीदने के लिए 43, 574 करोड़ रुपए निवेश किए हैं। 14 महीनों की लंबी मेहनत के बाद ये साझेदारी अंतिम दौर में पहुंची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+