DA Hike: केंद्र के बाद अब इस राज्य में भी कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 28% किया

DA Hike: राजस्थान सरकार ने DA 17% से बढ़ाकर 28% करने का किया ऐलान

जयपुर। DA Hike in Rajasthan. केंद्र सरकार ने अपने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों( Central Government Employees) को बड़ा तोहफा देते हुए रुके हुए महंगाई भत्ते को फिर से बहाल कर दिया। केंद्रीय कैबिनेट में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला हुआ, जिसके बाद सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 11 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। केंद्र सरकार के बाद अब राजस्थान सरकार ने भी बड़ा फैसला करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते( DA ) में बड़ी बढ़ोतरी की है।

 After DA Hike By Central Government, Now Rajasthan Government Increase Dearness Allowance 28 Percent from 17 percent


राजस्थान सरकार ने दिया तोहफा

राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते और मूल वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी देते हुए उनके महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का फैसला दिया। खुद मुख्यमंत्री ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी और लिखा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते को 17% से बढ़ाकर 28% करने का निर्णय किया है। सरकार ने जुलाई 2021 से इस लागू करने का फैसला किया है।

राजस्थान सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 4000 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। सरकार ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रदेश के कर्मचारियों से दृढ़ता के काम किया, जिसे देखते हुए सरकार ने उनके महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+