FPO वापस लेने के बाद अब DB Power के अधिग्रहण से पीछे हटा अडानी ग्रुप

अडानी पावर ने अब डीबी पॉवर के अधिग्रहण से अपने पैर पीछे खींच लिए हैं। 20 हजार करोड़ रुपए के एफपीओ को वापस लेने के बाद अडानी ग्रुप को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है।

adani group

जिस तरह से अडानी ग्रुप पिछले कुछ समय से विवादो में है उसके बाद कंपनी के भीतर कई बड़े फैसले लिए गए हैं। पहले कंपनी ने 20 हजार करोड़ रुपए के एफपीओ को वापस लिया, उसके बाद कंपनी ने अब डीबी पॉवर के अधिग्रहण से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। दरअसल अडानी ग्रुप 7017 करोड़ रुपए में डीबी ग्रुप के अधिग्रहण की तैयारी कर रहा था, लेकिन बुधवार को इसकी अंतिम तारीख खत्म हो गई और यह अधिग्रहण बिना पूरा हुए ही खत्म हो गया। दरअसल अडानी ग्रुप अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर की नए सिरे से समीक्षा कर रहा है।

अडानी ग्रुप के शेयर में आई बड़ी गिरावट के बाद कंपनी ने अपने कैपेक्स पर कुछ हद तक नियंत्रण की कोशिश शुरू कर दी है। अमेरिका की हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट जिस तरह से पिछले महीने 24 जनवरी को सामने आई थी उसके बाद से कंपनी लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाए गए हैं कि अडानी ग्रुप ने कई फर्जी कंपनियों के जरिए अपने शेयर के दाम को बढ़ाया है। हालांकि अडानी ग्रुप की ओर से इन आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है और इसे झूठा बताया गया है।

बता दें कि अडानी पॉवर ने डीबी पॉवर ग्रुप को खरीदने के लिए 18 अगस्त 2022 को समझौता किया था, इस डील को 31 अक्टूबर 2022 तक पूरा होना था। लेकिन इसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया था। डीबी पॉवर के पास 1200 मेगावाट का कोल फायर पावर प्लांट है, यह छत्तीसगढ़ के जंगीर चंपा में स्थित है। इसकी कुल इंटरप्राइज कीमत और कर्ज की बात करें तो यह 7017 करोड़ रुपए है।

इस डील को 29 सितंबर 2022 को रेग्युलेटरी की ओर से हरी झंडी भी मिल गई थी। लेकिन डेडलाइन पूरी होने के बाद भी इसे पूरा नहीं किया गया। 15 फरवरी 2023 से पहले चार बार इसकी डेडलाइन को आगे बढ़ाया गया था। लेकिन आखिरकार यह डील अब रद्द हो गई और इसकी डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया गया। बुधवार को अडानी पावर की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी गई कि डीबी पावर के अधिग्रहण की अंतिम तारीख खत्म हो गई है। जिस तरह से अडानी ग्रुप तेजी से आगे बढ़ रहा था उसके बाद इस डील का रद्द होना कंपनी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+