500 मिलियन डॉलर के कर्ज को अडानी ग्रुप समय से पहले करेगा खत्म
अडानी ग्रुप ने 500 मिलियन डॉलर के कर्ज को अगले महीने चुकाने का फैसला लिया है। बार्कले, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, डच बैंक का तकरीबन 4.5 बिलियन डॉलर का कर्ज जोकि 9 मार्च को बकाया है उसे अडानी ग्रुप अगले महीने खत्म करने जा रही है

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद विवादों में घिरे गौतम अडानी की कंपनी लगातार अपने ऊपर के कर्ज को कम करने का काम कर रही है। अडानी ग्रुप ने 500 मिलियन डॉलर के कर्ज को अगले महीने चुकाने का फैसला लिया है। बार्कले, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, डच बैंक का तकरीबन 4.5 बिलियन डॉलर का कर्ज जोकि 9 मार्च को बकाया है उसे अडानी ग्रुप अगले महीने खत्म करने जा रही है। इन बैंकों से अडानी ग्रुप ने होल्सि लिमिटिड सीमेंट को खरीदने के लिए कर्ज लिया था, इसकी अगली बकाया रकम 9 मार्च को देय है, ऐसे में अडानी ग्रुप ने इस कर्ज को समय से पहले खत्म करने का फैसला लिया है।
अडानी के प्रवक्ता ने कहा कि हम बैंक के साथ चर्चा में हैं, उनके लोन के एक हिस्से को समय से पहले खत्म करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इसपर अभी बैंकों से चर्चा शुरू नहीं हुई है। गौर करने वाली बात है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप की 10 कंपनियों के शेयर बुरी तरह से गिर गए, अडानी टोटल गैस, अडानी इंटरप्राइजेस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी के शेयर में 117 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। लोगों की भारी बिकवाली के चलते शेयर के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।
हिंडनबर्ग की रिसर्च में आरोप लगाया गया है कि फर्जी कंपनियों के जरिए अडानी ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए लोगों के पैसों की चोरी की है। हालांकि अडानी ग्रुप की ओर से इस रिपोर्ट को फर्जी और झूठा बताया गया है। कंपनी की ओर से कानूनी कार्रवाई की चुनौती दी गई है। गौतम अडानी ने एक वीडियो स्पीच में पिछले हफ्ते कहा था कि ग्रुप की बैलेंस शीट काफी मजबूत है। अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर के दाम में मंगलवार को काफी बढ़त देखने को मिली थी। कंपनी की ओर से एक बिलियन डॉलर के कर्ज का समय से पहले भुगतान किया गया था, जिसकी वजह से शेयर के दाम में 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications