एलन मस्क के काबू में 'नीली चिड़िया' तो इस एक्ट्रेस ने Twitter को कहा गुड बाय, पढ़ें आखिरी ट्वीट में क्या लिखा
एलन मस्क के काबू में 'नीली चिड़िया' तो इस एक्ट्रेस ने Twitter को कहा गुड बाय, पढ़ें आखिरी ट्वीट में क्या लिखा
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीद लिया है। अब ट्विटर पर टेस्ला सीईओ एलन मस्क के काबू में है। ट्विटर पर एलन मस्क के स्वामित्व की घोषणा होते ही बिट्रेश एक्ट्रेस जमीला जमील ने इस सोशल प्लेटफॉर्म को अलविदा कह दिया।

Recommended Video
जमीला जमील ने एक और ट्विट किया, जिसमें उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। इन तस्वीरों में जमीला के साथ उनका कुत्ता भी नजर आया। जमीला ने ट्वीट करते हुए लिखा -ओह ट्विटर उसे मिल गया। मैं चाहती हूं कि ये मेरा आखिरी ट्वीट हो। बरोल्ड की तस्वीरें दिखाने के लिए वास्तव में कोई बहाना नहीं है। उन्होंने आगे लिखा कि मुझे डर है कि यह फ्री स्पीच बोली इस प्लेटफॉर्म को नरक मंच में न बदल दे। ये फ्री स्पीच इस प्लेटफॉर्म को अराजक घृणा, कट्टरता और कुप्रथा बनाने में मदद करेगी।
आपको बता दें कि लंबे वक्त की कोशिश के बाद एलन मस्क ने 25 अप्रैल को ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीद लिया। एलन मस्क ने पहले ट्विटर में 9 फीसदी स्वामित्व खरीदी, जिसके बाद अब पूरा अधिकार मस्क के पास पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications