Aam Budget 2023: सिगरेट पीना हुआ अब और महंगा, बढ़ी कस्टम ड्यूटी

Custom Duty on Cigarattes Increase: वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि सिगरेट पर आपदा संबंधी ड्यूटी बढ़ा दी गई है। वित्त मंत्री के मुताबिक, सिगरेट पर आकस्तिका शुल्क को 16 फीसदी तक बढ़ाया गया है।

Custom Duty on Cigarattes Increase

Custom Duty on Cigarattes Increase: अगर आप भी सिगरेट पीने के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। क्योंकि, इस बार आम बजट में सिगरेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ा दी गई है। जी हां...वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए इस बात की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने की। बता दें, वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का ये लगातार पांचवां बजट है। इस बजट से आम जनता को काफी उम्मीदें हैं तो आइए जानते है बजट में क्या-क्या हुआ महंगा।

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने कहा कि सिगरेट पर आपदा संबंधी ड्यूटी बढ़ा दी गई है। वित्त मंत्री के मुताबिक, सिगरेट पर आकस्मिकता शुल्क को 16 फीसदी तक बढ़ाया गया है। 16 फीसदी तक शुल्क बढ़ाए जाने के बाद सिगरेट महंगी हो गई है। आपको बता दें कि इसका सीधा असर सिगरेट पीने वालों की जेब पर पड़ेगा। दरअसल, गैर-सरकारी संगठनों ने महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए वित्त मंत्री को पत्र लिखकर सभी तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने का अनुरोध किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला एवं बाल अधिकार संगठन (WCRO) गठबंधन की संयोजक अधिवक्ता वर्षा देशपांडे ने अपने पत्र तंबाकू उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की अपील करते हुए कहा था कि टैक्स बढ़ाने से तंबाकू उत्पाद महंगे हो जाएंगे। इससे महिलाएं और युवतियां तंबाकू उत्पादों के सेवन को लेकर हतोत्साहित होंगी। नतीजतन, उन्हें तंबाकू से संबंधित बीमारियों और कैंसर के कारण जीवन भर की पीड़ा और दुख से बचाया जा सकेगा।

Recommended Video

    Budget 2023: Budget में क्या हुआ सस्ता, क्या महंगा?, यहां जानिए सब | Sasta Mehnga | वनइंडिया हिंदी

    ये चीजे भी हुई महंगी
    सिगरेट के अलावा सोना-चांदी और प्लेटिनम भी महंगा हुआ है। इंपोर्टेड दरवाजे और देशी किचन चिमनी भी महंगा हो गई है। विदेशी खिलौने भी महंगे हो गए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+