Aaj Ka Bank Update: क्या आज खुले हैं बैंक या बंद? जानें मई 2025 के बचे 7 दिनों में कब-कब रहेगी हॉलिडे?
Aaj Ka Bank Update: अगर आज आप बैंक में कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो रुकिए जरा! कहीं ऐसा न हो कि आप बैंक पहुंचें और वहां ताला लटका हो। भारत में अलग-अलग राज्यों में स्थानीय त्योहारों, साप्ताहिक छुट्टियों और राष्ट्रीय अवकाशों के चलते बैंकों का संचालन प्रभावित रहता है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? आइए यह भी जानते हैं कि बचे हुए मई महीने में कितने बैकं खुले रहेंगे....
दरअसल, आज यानी 24 मई 2025 को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने का दूसरा और चौथा शनिवार और हर रविवार को बैंकों में अवकाश होता है।

इसलिए आज बैंक की शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा, हालांकि डिजिटल सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ATM ट्रांजैक्शन आदि हमेशा की तरह चालू रहेंगी।
Bank Holidays: किस तरह होती हैं बैंक की छुट्टियों डिसाइड...
RBI तीन तरह के बैंक अवकाश निर्धारित करता है -
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां
- रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) हॉलिडे
- सप्ताहांत की छुट्टियां (दूसरा और चौथा शनिवार, सभी रविवार)
आज का अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत आता है, इसलिए चेक और अन्य मैन्युअल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
May Bank Holidays List: मई 2025 के बचे 7 दिनों में बैंक कब-कब बंद?
- 25 मई (रविवार) : साप्ताहिक अवकाश
- 26 मई (सोमवार): काजी नजरूल इस्लाम का जन्मदिन (कुछ राज्यों में)
- 29 मई (गुरुवार): महाराणा प्रताप जयंती (राज्यवार)
- 31 मई (शनिवार): नियमित कार्यदिवस, क्योंकि यह पांचवां शनिवार है। वहीं, 1 जून को रविवार के चलते अवकाश होगा।
आज क्या काम नहीं हो सकेंगे?
- बैंक शाखा में नकद जमा और निकासी
- चेक क्लीयरेंस
- खाता खोलना या मैनुअल सेवाएं
- लोन एप्लिकेशन की प्रोसेसिंग
क्या सेवाएं मिलती रहेंगी?
- नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग
- ATM से नकद निकासी
- UPI, NEFT, RTGS और IMPS ट्रांसफर
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड से भुगतान
तो अगर आपको किसी बैंकिंग सेवा की ज़रूरत है, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें। और किसी भी शाखा में जाने से पहले अपने राज्य के छुट्टी कैलेंडर को जरूर चेक कर लें।
कैसे पता करें कि बैंक बंद हैं या नहीं?
- RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर छुट्टियों की सूची उपलब्ध है।
- बैंक की मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग पोर्टल पर भी नोटिफिकेशन मिल सकता है।
- Google पर 'Is bank open today in [City Name]' सर्च करें।
- नजदीकी ATM या शाखा में जाकर नोटिस बोर्ड चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications