Aadhar Pan Card Tax Payment Deadline: आज जरूर निपटा लें ये काम वरना लगेगी तगड़ी चपत
Aadhar Pan Card Links: आज जून महीने का अंतिम दिन है, ऐसे में कुछ जरूरी काम जो आपको आज जरूर निपटा लेने चाहिए क्योंकि कल से कुछ चीजों की प्राइस में तगड़ा इजाफा होने जा रहा है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगी।
बैंक काम निपटा लें
आज शुक्रवार है अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो उसे आज ही कर डालिए।

आइए आपको बताते हैं कि किन-किन चीजों को आज निपटाना काफी जरूरी है...
आधार कार्ड को पैनकार्ड से लिंक
ये सबसे अहम कामों में से एक है। अगर अभी तक आपने ऐसा नहीं किया है तो इसे तत्काल प्रभाव से करवा लें। इसके बारे में आयकर विभाग ने Tweet भी किया था। मालूम हो कि पहले इसकी समय सीमा 31 मार्च 2023 तक थी, जिसे कि बाद में बढ़ा दिया गया था। अगर आप डेडलाइन से पहले अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक नहीं करवाते हैं तो तीस जून के बाद पैन कार्ड आपका बेकार हो जाएगा, ये काम नहीं करेगा।
एडवांस टैक्स पेमेंट
एडवांस टैक्स पेमेंट भी आप तीस तारीख तक कर दें वरना एक जुलाई से इसके इंटरेस्ट रेट में बदलाव होगा। आपको इसके लिए पहली तिमाही में तीन प्रतिशत और अंतिम महीने में एक प्रतिशत ब्याज देना होगा। ये अतिरिक्त बोझ आपकी पॉकेट पर ना पड़े इसके लिए टैक्स पेमेंट जरूर इस महीने के खत्म होने से पहले कर दें।
Forex Card का चार्ज बढ़ जाएगा
1 जुलाई से फॉरेक्स कार्ड का चार्ज बढ़ जाएगा इसलिए अगर इसके जरिए विदेश घूमने की इच्छा रखते हैं तो तुरंत इस कार्ड से बुकिंग करवा लीजिए वरना एक जुलाई से ज्यादा पैसे भरने पड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications