इस बीमारी के मरीजों के लिए भी आधार कार्ड हुआ जरूरी, वरना नहीं मिलेगी सरकारी मदद

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने एक और चीज के लिए आधार कार्ड को जरूरी कर दिया है। जो भी टीबी या ट्यूबरक्युलोसिस के मरीज सरकार से आर्थिक सहायता पाते हैं, उन्हें 31 अगस्त तक अपना आधार नंबर देना होगा।

जारी हो चुका है नोटिफिकेशन
इसके बारे में सरकार की तरफ से 16 जून को एक नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। नोटिफिकेशन में लिखा था जो भी लोग टीबी के इलाज के लिए सरकार की इस स्कीम के तहत फायदा पाने के लिए योग्य हैं, उन्हें 31 अगस्त तक अपना आधार वेरिफिकेशन कराना होगा यानी आधार नंबर देना होगा।

इलाज के लिए नहीं जरूरी होगा आधार
सरकार एक रिवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्युलोसिस कंट्रोल प्रोग्राम लेकर आई है, जिसके तहत रजिस्टर कराने के लिए आधार नंबर की जरूरत होगी। हालांकि, टीबी के मरीजों को इलाज कराने के लिए आधार देने की जरूरत नहीं होगी। आधार की जरूरत सिर्फ तब होगी, जब आप सरकार से टीबी के लिए आर्थिक सहायता लेंगे। आधार न होने पर किसी भी मरीज को इलाज के लिए मना नहीं किया जा सकता है।

सरकारी सहायता का हो रहा था दुरुपयोग
सरकार की तरफ से टीबी के उन मरीजों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है जो आदिवासी हैं या डायरेक्टली ऑबजर्व्ड ट्रीटमेंट शॉप कोर्स से जुड़े हेल्थ केयर वर्कर हैं। सराकर ने आर्थिक सहायता पाने के लिए आधार को इसलिए जरूरी किया है ताकि जो लोग फर्जी तरीके से या एक से अधिक बार आर्थिक सहायता ले लेते हैं। ऐसा देखा गया है कि बहुत से लोग सरकार की आर्थिक सहायता का दुरुपयोग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications