रोज केवल 1 घंटा काम... लेकिन सैलरी 1.2 करोड़ रुपये, Google इंजीनियर की कमाई जान उड़ जाएंगे होश

Google के एक GenZ सॉफ़्टवेयर इंजीनियर ने खुलासा किया है कि वह प्रति दिन केवल एक घंटा काम करता है और फिर भी प्रति वर्ष $150,000 (लगभग ₹ 1.2 करोड़) कमा लेता है. Techie का नाम डेवोन है, उन्होंने फॉर्च्यून को बताया कि उन्होंने कभी भी पूरा दिन काम नहीं किया है. इतना ही नहीं, उन्हें साइन-ऑन बोनस भी मिला है और वह साल के अंत में भी बोनस की उम्मीद कर रहे हैं. डेवोन ने मीडिया आउटलेट को बताया कि वह कम से कम काम कर रहा है और अपनी ब्रेन पॉवर को उन चीजों के लिए संरक्षित कर रहा है जो उसके पैशन को और आगे ले जाएंगी. इसके अलावा Techie अपने दोस्त के साथ एक कंपनी भी बना रहे हैं.

भारत में जहां कई छात्र इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके बेरोजगार बैठे हैं तो वहीं कुछ इंजीनियर ऐसे भी हैं जो कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनी में काम करके मोटी सैलरी उठा रहे हैं। लेकिन इस सैलरी के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लगभग 10 से 12 घंटे का काम करना पड़ता है, फिर जाकर उसे यह सैलरी दी जाती है। लेकिन आज हम जिस गूगल इंजीनियर की बात कर रहे हैं उसके काम और कमाई के बारे में सुनेंगे तो आपलोग बिल्कुल हैरान रह जाएंगे। चलिए आज आपको बताते हैं गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर डेवोन के बारे में, जो कि अपनी कमाई को लेकर हैरान हैं।

Google Engineer Salary

रोज केवल एक घंटा काम... 1.2 करोड़ रुपये का सलाना पैकेज
दरअसल, गूगल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर डेवोन रोज कंपनी के लिए केवल एक घंटा काम काम करते हैं। इसके बदले उन्हें महीने का 10 लाख रुपये यानी 1.2 करोड़ रुपये का सलाना पैकेज मिलता है। वह अपनी कमाई से ज्यादा काम के घंटे को लेकर फेमस हैं। रोज केवल एक घंटे का काम। नीचे पढ़ें आखिर डेवोन क्या काम करते हैं कि उन्हें केवल एक घंटा काम करना पड़ता है।

गूगल के लिए केवल 1 घंटा कोडिंग करते हैं डेवोन
दरअसल, डेवोन गूगल के लिए एक घंटे कोडिंग का काम करते हैं। बाकी समय वह खुद के स्टार्टअप पर देते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब उन्होंने नौकरी ली तो उन्हें पता था कि ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने गूगल में भी इंटर्नशिप की, दिन में दो घंटे से कम काम किया और प्रति सप्ताह 2,000 डॉलर कमाए। उन्होंने फॉर्च्यून को बताया कि उन्होंने अपनी इंटर्नशिप के दौरान बहुत पहले ही आवश्यक सभी कोड पूरे कर लिए थे।

गूगल की पॉलिसी को नहीं मानते डेवोन, कंपनी ने भी दे रखी है छूट
Google की एक नीति है जिसके तहत श्रमिकों से पूर्णकालिक कार्य घंटों को लॉग करने की अपेक्षा की जाती है। हालांकि, डेवोन का कहना है कि अभी तक किसी ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया है कि वह उन घंटों को नहीं देख रहा है। उनके अनुसार, यह कम समय में पर्याप्त गुणवत्ता वाला काम तैयार करने पर निर्भर करता है। वह निश्चित रूप से काफी चतुर है क्योंकि जब किसी को संदेह होता है तो वह यह दिखाने के लिए कोड की एक और पंक्ति प्रस्तुत करता है कि वह पूरे सप्ताह काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+