Lakshmi Vilas Bank: आज से बंद हुआ 94 साल पुराना ये बैंक, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर
Lakshmi Vilas Bank: आज से बंद हुआ 94 साल पुराना ये बैंक, जानिए क्या होगा खाताधारकों पर असर
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सिफारिशों को केंद्रीय कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद 94 साल पुराने लक्ष्मी विलास बैंक( Lakshmi Vilas Bank) आज से बंद हो गया है। आज से इन बैंक को डीबीएस( DBS Bank) में मर्ज कर दिया गया है। आज से लक्ष्मी विलास बैंक के खाताधारकों का खाता अब डीबीएस बैंक में ट्रांसफर हो गया है। बैंक के विलय के बाद बैंक के खाताधारकों के मन में कई आशंकाएं हैं। उन्हें अपनी जमापूंजी की चिंता सता रही है। अगर आपका बैंक खाता भी लक्ष्मी विलास बैंक में हैं तो जानिए बैंक के विलय से क्या होगा खाताधारकों पर असर...
Recommended Video

आज से बंद हुआ ये बैंक
लंबे वक्त ने भारी एनपीए के बोझ झेल रहे लक्ष्मी विलास बैंक का विलय कर दिया गया है। आज से लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का विलय डीबीएस बैंक में हो गया है। अज से लक्ष्मी विलास बैंक डीबीएस बैंक के तौर पर काम करेगा। लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहक आज से डीबीएस बैंक के ग्राहक होंगे। 94 साल पुराने लक्ष्मी विलास बैंक का नाम आज खत्म हो जाएगा। सरकार ने इस बैंक के सिंगापुर के सबसे बड़े DBS बैंक के साथ विलय को मंजूरी दे दी।

20 लाख ग्राहकों पर असर
आपको बता दें कि फाइनल स्कीम के तहत लक्ष्मी विलास बैंक का अस्तित्व 27 नंवबर यानी शुक्रवार से खत्म हो जाएगा। सेयर बाजार से भी आज शेयर एक्सचेंज से डीलिस्ट कर दिया गया। इस मर्जर का असर 20 लाख खाताधारकों पर होगा। आज से लक्ष्मी विलास बैंक का नाम डीबीएस बैंक के साथ मर्जर हो गया, हालांकि बैंक के ग्राहकों और कर्मचारियों पर इसका कोई नुकसान नहीं होगा। पेपर वर्क को लेकर थोड़ा काम बढ़ सकता है, लेकिन खाते में जमा पैसे, ब्याज, लोन की दर आदि को लेकर कोई असर नहीं होगा। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आज से लक्ष्मी विलास बैंक के ग्राहक अपने खातों को डीबीएस बैंक इंडिया के ग्राहकों के तौर पर ऑपरेट कर सकेंगे।

पूरी तरह सुरक्षित है आपका पैसा
लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंकत में विलय से बैंक के खाताधारकों की जमापूंजी पर या उनकी ब्याज पर या फिर लोन पर कोई असर नहीं पड़ेगाय़ बैंक ने अपने ग्राहकों को भरोसा दिया था कि मौजूदा संकट का उनकी जमाकर्ताओं के पैसों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। बैंक ने अपने ग्राहकों को आश्वासन दिलाया है कि 262 फीसदी के तरलता सुरक्षा अनुपात (LCR) के साथ बैंक के जमाकर्ता, बॉन्डधारक, खाताधारक और लेनदारों की संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित है। अगर कोई खाताधारक बैंक से अपना निकालना चाहता है तो उसे कोई नहीं रोकेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि बैंक के 4000 कर्मचारियों को अपनी नौकरी को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनकी नौकरी पूरी तरह सुरक्षित है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications