8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ा अपडेट, जानें लागू होने पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

केंद्रीय कर्मचारी 8वां वेतन आयोग के गठन को लेकर मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कुछ राज्यों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन भी किया है।

8th Pay Commission Big update know how much salary can increase if implemented

केंद्र सरकार ने पिछले महीने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान किया था। सरकार द्वारा डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी में काफी इजाफा हुआ था। अब जुलाई में सरकार फिर से डीए बढ़ा सकती है।

डीए में अगली बढ़ोत्तरी के बाद ऐसा माना जा रहा है कि, सरकार इसके बाद 8वां वेतन आयोग लागू कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केंद्र सरकार 2024 में आठवां वेतन आयोग लागू करने का प्लान कर रही हैं।

हालांकि अभी इस पर सरकार की ओऱ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि केंद्र सरकार 2024 लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार 8वां वेतन आयोग का गठन कर सकती है और इसे 2025-26 तक लागू किया जा सकता है।

देश में कर्मचारी 8वां वेतन आयोग और फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अगर केंद्र की सरकार दोनों को मंजूरी मिल जाती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में जबरदस्त तरीके से 44 फीसदी तक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली सैलरी में फिटमेंट फैक्टर का बड़ी अहम भूमिका होती है। ये कर्मचारी के भत्तों के अलावा उनकी बेसिक सैलरी फिटमेंट फैक्टर आधार पर तय की जाती है। आखिरी बार केंद्रीय कर्मचारियों का फिगमैंट 2016 में बढ़ाया गया था। अभी 2.57 फीसदी फिटमेंट फैक्टर लागू है।

अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फीसदी फिटमेंट फैक्टर मिल रहा है। इसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है। यदि फिटमेंट फैक्टर बढ़ाकर 3.68 फीसदी किया जाता है तो केंद्र के कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी में 44 फीसदी से अधिक यानी सीधे 8,000 रुपये बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। 7वें वेतन आयोग के मुकाबले 8वें वेतन आयोग में कई बदलाव संभव हैं। इससे पहले सरकार ने 7वें वेतन आयोग के समय भी नियमों में बदलाव किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+