7th pay commission : इस वजह से नाराज हुए लाखों सरकारी कर्मचारी, करेंगे देशभर में प्रदर्शन

नई दिल्ली। 7th pay commission की सिफारिशों के अनुरूप वेतन बढ़ोतरी की आस देख रहे कर्मचारियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है। उम्मीद जगी थी कि केंद्र सरकार दीवाली के तोहफे के तौर पर केंद्रीय कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी की खुशखबरी देगी, लेकिन फिर लगने लगा है कि अब फैसला विधानसभा चुनावों के बाद ही आएगा। वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारी 2005 में खत्‍म हुई पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार को खुली चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो विरोध प्रदर्शन शुरू होंगे।

 पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन

पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन

यूपी के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे हैं। सरकार ने उनकी इस मांग पर कोई ध्‍यान नहीं दे रही है, जिसके बाद कर्मचारी संगठनों विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। सरकारी कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने मिलतक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और योगी सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई कि प्रदर्शन उग्र होते चले जाएंगे।

 सरकार कर रही मांगों को अनसुना

सरकार कर रही मांगों को अनसुना

सरकारी कर्मचारी यूपी सरकार पर 7th pay commission के तहत उनकी मांगों को अनसुना करने का आरोप लगा रही है। कर्मचारियों ने 29 अक्टूबर से 14 दिसंबर तक विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। लाखों कर्मचारी यूपी की राजधानी लखनऊ में विशाल जनसभा कर सरकार के प्रति अपना नाराजगी जताएंगे।

 सरकार का सख्त कदम

सरकार का सख्त कदम

वहीं योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि जो कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्‍सा लेंगे या किसी वजह से दफ्तर में अनु‍पस्थित रहेंगे, उनका वेतन काट लिया जाएगा। गौरतलब है कि सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना को दोबारा से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+